Logo
रिलायंस Jio ने अपने यूजर्स के लिए खास ऑफर पेश किया है। इसके जरिए अब यूजर्स विदेश में भी रोमिंग पैक फ्री के बिना भी इनकमिंग SMS रिसीव कर सकेंगे। जानें इसे कैसे एक्टिवेट करें और इस्तेमाल का तरीका।

Jio Free Incoming SMS Offer: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। अब इंटरनेशनल ट्रैवल के दौरान भी यूजर्स बिना किसी रोमिंग पैक के फ्री में इनकमिंग SMS प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा Wi-Fi कॉलिंग (VoWiFi) के जरिए काम करती है, जिससे OTP, बैंकिंग अलर्ट और जरूरी वेरिफिकेशन मैसेज विदेश में भी आसानी से मिल जाएंगे। आइए जानते हैं यह फीचर कैसे काम करता है और आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

VoWiFi पर फ्री इनकमिंग SMS कैसे काम करेगा?
गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, Jio यूजर्स अगर विदेश में हैं और अपने फोन को किसी Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट रखते हैं, साथ ही Wi-Fi कॉलिंग (VoWiFi) फीचर ऑन है, तो वे बिना किसी अतिरिक्त रोमिंग चार्ज के SMS प्राप्त कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए इंटरनेशनल रोमिंग पैक एक्टिवेट करना जरूरी नहीं है।

य़े भी पढ़े-ः OnePlus 15T की लॉन्च डेट कंफर्म: 24 मार्च को देगा दस्तक, 7500mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स  

इस फीचर की मदद से यूजर्स अतिरिक्त रोमिंग चार्ज से बच सकते हैं। खासकर तब, जब उन्हें जरूरी OTP, बैंकिंग मैसेज, या वेरिफिकेशन कोड्स की जरूरत होती है। विदेश में ऐसे मैसेज मिस होना कई बार परेशानी खड़ी कर सकता है, जिसे यह फीचर आसान बना देता है।

कैसे करें इस्तेमाल?
इस सुविधा का उपयोग करने के लिए अपने स्मार्टफोन को किसी Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करें। फिर फोन की सेटिंग्स में जाकर Wi-Fi कॉलिंग (VoWiFi) ऑन करें। इसके बाद, इनकमिंग SMS Wi-Fi के जरिए मिलने लगेंगे।

ये भी पढ़ेः- Vivo V70 FE: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ भारत में जल्द होगा लॉन्च, डिटेल्स हुई लीक  

किन चीजों की होगी जरूरत?

  1. एक्टिव Jio बेस रिचार्ज प्लान
  2. Wi-Fi कॉलिंग सपोर्ट वाला स्मार्टफोन
  3. स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन (जैसे होटल, एयरपोर्ट, कैफे या ऑफिस Wi-Fi)

यह सुविधा किसी लोकल विदेशी SIM या रोमिंग नेटवर्क पर निर्भर नहीं करती, बल्कि सीधे Wi-Fi के जरिए SMS डिलीवर करती है, जिससे सिक्योरिटी और भरोसेमंद कनेक्टिविटी भी बनी रहती है।

7