Logo
Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। इसमें 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। जानें कीमत और पूरी डिटेल।

Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE हाल ही में इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ था और अब इसे भारत में भी जल्द लॉन्च किए जाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस ‘Fan Edition’ मॉडल को भारत में अगले महीने यानी अप्रैल की शुरुआत में पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत, फीचर्स और उपलब्धता से जुड़ी कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। 

यह फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी, शानदार 200MP कैमरा और eSIM सपोर्ट के साथ आ सकता है। देखिए इसकी अब तक सामने आई पूरी डिटेल्स। 

Vivo V70 FE भारत में कीमत और लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
टेक ब्लॉगर Paras Guglani (@passionategeekz) के अनुसार, Vivo V70 FE की भारत में कीमत ₹35,000 से कम हो सकती है। यानी यह इंडोनेशिया की कीमत से थोड़ा सस्ता हो सकता है।

बता दें कि इंडोनेशिया में यह फोन 9 मार्च को लॉन्च हुआ था, जहां इसकी शुरुआती कीमत IDR 64,99,000 (करीब ₹35,000) है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत लगभग ₹39,000 और ₹40,000 तक जाती है। यह फोन वहां Blue, Light Purple और Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

ये भी पढ़े-ः अब Instagram पर बदलिए अपनी आवाज! AI Voice Effects फीचर लॉन्च, जानें कैसे करें इस्तेमाल  

रिपोर्ट के अनुसार, Vivo इस स्मार्टफोन को भारत में अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च के बाद इसे Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। साथ ही, भारत में यह फोन eSIM सपोर्ट के साथ आ सकता है।

Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो भारतीय वेरिएंट में इंडोनेशियाई मॉडल जैसे ही फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस और 449ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आएगी। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर पर काम करेगा, जिसमें LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में IP68 + IP69 रेटिंग भी दी जा सकती है, जिससे यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट होगा।

ये भी पढ़े-ः Oppo का नया सस्ता 5G फोन लॉन्च: 6,500mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ मिलेंगे AI फीचर्स, देखें कीमत

कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार हो सकता है, क्योंकि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

7