‘कांतारा चैप्टर 1’ऑस्कर 2026 में हुई नॉमिनेट: ऋषभ शेट्टी को विवेक ओबेरॉय ने दी बधाई, कहा- 'ये इतिहास है'

ऋषभ शेट्टी को विवेक ओबेरॉय ने दी बधाई, कहा- ये इतिहास है
X
कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद अब एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फिल्म ने 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में अपनी जगह बना ली है, जिसको लेकर अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कांतारा टीम को शुभकामनाएं दी है।

भारतीय सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी कहानी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने जा रही है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 की एलिजिबिलिटी लिस्ट में शामिल हो गई है। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इस उपलब्धि पर काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर व अभिनेता ऋषभ शेट्टी को सोशल मीडिया पर बधाई दी।

फिल्म कर्नाटक के तुलुनाडु इलाके की लोक परंपराओं और भूत कोला जैसी आदिवासी रीति-रिवाजों को बड़े पर्दे पर जीवंत करती है। अब इस कहानी ने इंटरनेशनल मंच पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। हाल ही में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए कुल 317 फीचर फिल्में एलिजिबल मानी गई हैं, जिनमें से 201 को बेस्ट पिक्चर कैटेगरी के लिए घोषित किया गया। इस लिस्ट में भारत की चार फिल्में - कांतारा: चैप्टर 1, अनुपम खेर की तन्वी द ग्रेट, एम. ससीकुमार की टूरिस्ट फैमिली, और एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा शामिल हैं।

ऋषभ शेट्टी को विवेक ओबेरॉय ने दी बधाई

इस ऐतिहासिक सफलता पर विवेक ओबेरॉय ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट किया और ऋषभ शेट्टी को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि जो परंपरा कभी तुलुनाडु की सीमाओं तक ही सीमित थी, अब वह पूरी दुनिया में अपनी गूंज बिखेर रही है। उन्होंने आगे कहा, “मेरे भाई ऋषभ शेट्टी को ढेर सारी बधाई। 98वें ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर की रेस में पहुंचना सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों की आवाज़ है, जो अब दुनिया के सबसे बड़े मंच पर गूंज रही है। ऋषभ ने भारत की मिट्टी, संस्कृति और आत्मा को पूरी दुनिया के सामने मजबूती से पेश किया है। ऑस्कर नी इंतिकी तेस्कोस्तुन्नाम।”

बॉक्स ऑफिस पर भी की शानदार कमाई

‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। यह फिल्म 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसने छावा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए मात्र 25 दिनों में दुनियाभर से ₹813 करोड़ का कलेक्शन किया था।

फिल्म की कहानी और कास्ट

ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2022 की हिट फिल्म कांतारा की प्रीक्वल है। कहानी प्री-कोलोनियल भारत के एक आदिवासी युवक बर्मे के संघर्ष को दिखाती है, जो अपने लोगों के सम्मान और अधिकारों के लिए जमींदारों के खिलाफ खड़ा होता है। फिल्म में भूत कोला की परंपरा को गहराई से दिखाया गया है। इसके अलावा रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम ने भी अहम किरदार निभाए हैं।

इस तरह कांतारा: चैप्टर 1 न केवल भारतीय लोक परंपरा को बड़े पर्दे पर ले जा रही है, बल्कि अब इसे विश्व स्तर पर भी सराहा जा रहा है। फिल्म का ऑस्कर एलिजिबिलिटी में शामिल होना भारतीय सिनेमा के लिए गौरव का पल है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story