Elvish Yadav Engagement: क्या एल्विश यादव ने कर ली सगाई? इंस्टाग्राम पर इस एक्ट्रेस को टैग कर लिखा - “मुझे मेरा प्यार मिल गया”

Elvish Yadav Jiya Shankar Engagement
X

OTT 2 के विनर एल्विश यादव ने जिया शंकर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मुझे मेरा प्यार मिल गया।'

Bigg Boss OTT 2 के विनर एल्विश यादव ने जिया शंकर के साथ एक तस्वीर शेयर कर सनसनी फैला दी है। एक्ट्रेस को टैग करते हुए उन्होंने लिखा- मैंने प्यार को दूसरा मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया। जिया ने हार्ट इमोजी के साथ रीशेयर की स्टोरी।

Elvish Yadav Engagement (तनिषा जैन): सोशल मीडिया के पॉपुलर इंफ्लुएंसर एल्विश यादव अपनी सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में है। ये अटकलें एल्विश की इंस्टा स्टोरी के बाद शुरू हुई। दरसल एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो एक्ट्रेस जिया शंकर का हाथ पकड़े हुए है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस की रिंग फिंगर पर डायमंड की अंगूठी है। इसके साथ ही एल्विश ने कैप्शन लिखा, “मैंने प्यार को दूसरा मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया”।

दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर चारों तरफ छाई हुई है। फैंस अब कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही एल्विश यादव जिया से शादी करने वाले हैं।


कौन हैं जिया शंकर?

जिया शंकर का जन्म मुंबई में हुआ, वो पेशे से एक्ट्रेस हैं। जिया टीवी शोज के अलावा फिल्म और कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी है। उन्हें मशहूर टीवी शो 'मेरी हानिकारक बीवी' में डॉक्टर इरा पांडे के किरदार के लिए जाना जाता हैं।

उन्होंने तेलुगु फिल्म 'इंथा अंदांगा उन्नावे' से अपने करियर की शुरूआत की है। जिया शंकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुकी है। फिलहाल वो एक तमिल फिल्म पर काम कर रही हैं।

कैसे हुई जिया और एल्विश की मुलाकात?

जिया और एल्विश यादव की मुलाकात बिग बॉस ओटीटी 2 पर हुई थी। हालांकि दोनों शो पर ज्यादा वक्त साथ नहीं रह पाए थे। जिया शो के शुरूआती हफ्तों में एविक्ट हो गई थी, जबकि एल्विश ने वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली और शो के विनर बने।

क्या एल्विश ने कर ली सगाई?

एल्विश ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जिया को टैग किया और जिया ने भी एल्विश की स्टोरी को एक हार्ट इमोजी के साथ रीशेयर किया। लेकिन, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की हैं। हालांकि फैंस दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं। तो वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही जियो हॉटस्टार के नए शो 'इंगेज्ड: रोका या धोखा' में नजर आ सकते हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे है कि वैलेंटाइन डे आने वाला हैं, इस वक्त इस तरह की फोटो शेयर करना इस शो या ब्रांड का प्रमोशन भी हो सकता हैं। क्योंकि अक्सर सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इस तरह के पब्लिसिटी स्टंट के जरिए बज क्रिएट करते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story