Arjun Kapoor Troll: अर्जुन कपूर को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं चिन्मयी श्रीपदा, कहा- 'ऐसे लोग कचरा हैं'

अर्जुन कपूर को ऑनलाइन ट्रोल करने वालों पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने नाराजगी जताई है।
X

अर्जुन कपूर को ऑनलाइन ट्रोल करने वालों पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने नाराजगी जताई है। (photo- Instagarm)

लगातार ट्रोलिंग होने पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया था। उनकी ट्रोलिंग को लेकर सिंगर चिन्मयी श्रीपादा भड़क गईं और ऑनलाइन बदतमीजी करने वाले लोगों को कड़ी फटकार लगाई है।

Arjun Kapoor Trolling: अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर के नाम सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कआ था, जिसने उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को चिंतित कर दिया। इस पोस्ट में अर्जुन ने खुलकर कहा कि बीते कुछ समय से उनकी जिंदगी काफी मुश्किलों भरी रही है। कई लोगों का मानना है कि उनका यह दर्द पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर झेल रहे लगातार ट्रोलिंग से जुड़ा हुआ है।

इस बीच, सिंगर चिन्मयी श्रीपादा ने अर्जुन कपूर को ऑनलाइन ट्रोल करने वालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और ऐसे लोगों को सरेआम ‘कचरा’ करार दिया है।

अर्जुन की ट्रोलिंग के खिलाफ उठी आवाज

एक एक्स यूजर ने अर्जुन कपूर की इंस्टाग्राम पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन लोगों की आलोचना की, जो हर पोस्ट पर उन्हें निशाना बनाते हैं। यूजर ने लिखा कि कुछ पुरुष न सिर्फ एक पोस्ट पर, बल्कि अर्जुन की हर पोस्ट के नीचे जाकर उनके काम, असफलताओं और यहां तक कि उनके अस्तित्व का मजाक उड़ाते हैं। यह डार्क ह्यूमर नहीं, बल्कि भावनात्मक असंवेदनशीलता और दिखावटी क्रूरता है। उन पुरुषों की जिम्मेदारी कोई नहीं लेगा, जो रोज़ नफरत फैलाते रहे।

इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए चिन्मयी श्रीपादा ने साफ शब्दों में लिखा, 'ऐसे लोग कचरा हैं'।

अर्जुन कपूर की भावुक पोस्ट

अर्जुन कपूर ने अपनी मां के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “हैप्पी बर्थडे मां… आज तुम्हारी बहुत याद आ रही है। ज़िंदगी हाल के दिनों में मेरे साथ कुछ ज़्यादा ही बेरहम रही है, लेकिन कोई बात नहीं। मैंने पहले भी चोटें खाई हैं और आगे भी संभलकर खड़ा रहूंगा… क्योंकि तुमने मुझे सिखाया है कि गरिमा और सम्मान के साथ जिंदगी का सामना कैसे किया जाता है।”

हालांकि, पोस्ट के अंत में लिखी उनकी पंक्तियों ने कई लोगों को परेशान कर दिया। उन्होंने लिखा कि वह और उनकी मां फिर से एक दिन साथ बैठकर उनका जन्मदिन मनाएंगे। इस पर उनकी बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर, एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा, साथ ही ऋतिक रोशन और जेनिलिया डिसूजा समेत कई सेलेब्स ने उन्हें प्यार और हौसले भरे संदेश भेजे।

काम के मोर्चे पर अर्जुन कपूर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर हाल ही में 2024 की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वह 2025 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में भी दिखाई दिए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story