Border 2 worldwide BO day 13: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, दुनियाभर में पार किया ₹400 करोड़ का आंकड़ा

'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Border 2 worldwide box office collection: सनी देओल और वरुण धवन स्टारर वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन लगातार नई ऊंचाई पार कर रहा है। अब रिलीज़ के महज 13 दिनों में बॉर्डर 2 ने दुनियाभर में ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म को रिलीज़ के साथ ही जबरदस्त ओपनिंग मिली थी और दो हफ्तों में इसकी कमाई को और मजबूत हो गई। फिल्म के कलाकार सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की तारीफें हो रही हैं।
भारत में की इतनी कमाई
- बॉर्डर 2 ने पहले हफ्ते में ₹224.25 करोड़ की नेट कमाई की थी। हालांकि वीकडेज़ में कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली।
- दो हफ्तों की कमाई के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹290.75 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन लगभग ₹319.98 करोड़ तक पहुंच गया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छी पकड़ बनाई थी, लेकिन पहले वीकेंड के बाद कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई। इस तरह बॉर्डर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹400 करोड़ तक पहुंच गया है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म ने अब तक कुल ₹411 करोड़ की ग्लोबल कमाई कर ली है।
₹400 करोड़ क्लब में एंट्री
बॉर्डर 2 अब दुनियाभर में ₹400 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 43वीं भारतीय फिल्म बन चुकी है। इस दौरान इसने कृष 3, किक और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी बड़ी हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए फिल्म के ₹450 से ₹475 करोड़ के बीच सिमटने की संभावना है।
फिल्म के बारे में
भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में सनी देओल और वरुण धवन के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अनन्या सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
