Bigg Boss 19: कौन हैं शो की सबसे छोटी कंटेस्टेंट अशनूर कौर? इस Viral Meme से पहचाना क्या?

अशनूर कौर ने 5 साल की उम्र से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
X

टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर बिग बॉस 19 की सबसे यंग कंटेस्टेंट हैं।

अशनूर कौर 'बिग बॉस सीजन 19' की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट बन गई हैं। वह सिर्फ 21 साल की हैं। अशनूर का एक मीम इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था जिससे वह चर्चा में आई थीं।

Who is Ashnoor Kaur: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस 19 का आगाज हो गया है। 24 अगस्त को शो के ग्रैंड प्रीमियर में सुपरस्टार और शो के होस्ट सलमान खान ने अपने दमदार अंदाज में बिग बॉस 19 के सभी कंटेस्टेंट से दर्शकों को मिलवाया। इस बार टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अशनूर कौर बिग बॉस की सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट बनकर सुर्खियों में हैं।

सिर्फ 21 साल की उम्र में शो में एंट्री करने वाली अशनूर ने महज 5 साल की उम्र में अपना एक्टिंग करियर शुरु किया था। आज वह टीवी, सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक जानी-पहचानी शख्सियत बन चुकी हैं।

इंस्टाग्राम पर अशनूर के करीब 9.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। टीवी सीरियल की दुनिया में अशनूर ने बड़ा नाम कमाया है। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा था।

बचपन से शुरू हुआ अभिनय का सफर
2009 में शो ‘झांसी की रानी’ से अशनूर कौर ने टीवी में डेब्यू किया था। इस शो में वह पेशवा बाजीराव की बेटी ‘प्राची’ के रोल में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘देवों के देव...महादेव’, ‘साथ निभाना साथिया’, ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे पॉपुलर सीरियल्स में भी अहम भूमिकाओं में देखी जा चुकी हैं।

असली पहचान उन्हें सीरियल ‘पटियाला बेब्स’ में मिन्नी खुराना के किरदार से मिली। इस रोल से उन्हें घर में जाना-पहचाना जाने लगा। इसके अलावा अशनूर कई म्यूजिक वीडियोज, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

Viral Meme से इंटरनेट पर छाईं अशनूर

शायद ही लोग जानते होंगे की एक मीम जिसपर लोगों ने खूब ठहाके लगाए हैं उसमें अशनूर कौर नजर आई थीं। दरअसल साथ निभाना साथिया शो में अशनूर कौर छोटी बच्ची 'पन्ना' के रोल में नजर आई थीं। अपनी तोतली जुबान से गोपी बहन चिल्लाकर उनकी क्यूटनेस पर लोग फिदा हुए थे। आगे जाकर ये वीडियो मीम बन गया और तोतली जुबान की वजह से लोगो समझ नहीं पाए कि आखिर ये बच्ची बोल क्या रही है? आप भी देखिए ये वायरल मीम:


अशनूर की बिग बॉस 19 में एंट्री
'बिग बॉस 19’ में अशनूर अब तक की सबसे छोटी कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुई हैं। एंट्री करते वक्त अशनूर ने होस्ट सलमान खान से कहा, "इतना यंग कोई विनर बना नहीं है, और मैं पहली बनना चाहती हूं।"


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story