Anushka Sharma Birthday : जानिए अनुष्का और विराट की कैसे हुई पहली मुलाकात, कैसे प्यार चढ़ा परवान
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 31वां जन्मदिन मनाएंगी। बॉलीवुड की इस सुपरहिट अदाकारा की निजी जिन्दगी भी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नही है। जानिए कैसे विराट और अनुष्का का प्यार शादी के मुकाम तक पहुंचा ।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 31वां जन्मदिन मनाएंगी। अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1 मई 1988 को हुआ था। अनुष्का ने हिंदी फिल्मों में अपना करियर साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' शुरू किया था। इसके बाद उन्हें हिट फिल्म 'बैंड बाजा बारात' की। अनुष्का अपने 11 साल के फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है।
जितना कामयाब अनुष्का का बॉलीवुड में सफर रहा उतनी ही चर्चा अनुष्का के अफेयर की भी हुई। रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, सुरेश रैना, जोहेब यूसुफ और रणबीर कपूर के साथ उनके रिश्ते की कई खबरे आती रहती थी। आखिर में अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ साल 2017 में शादी कर ली। शादी से पहले अनुष्का और विराट ने भी खूब सुर्खियाँ बटोरी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App