Aditi Rao Hydari: एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का देसी लुक, नजाकत ने चुराया फैंस का दिल

अदिति राव हैदरी
X

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Image: aditiraohydari)

Aditi Rao Hydari: एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी नजाकत, और शाही अंदाज फैंस के दिल को छू गया है।

Aditi Rao Hydari: एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का नाम आते ही आंखों के सामने एक ऐसा लुक आता है, जिसमें नजाकत, और भारतीय परंपरा का मेल देखने को मिलता है। दरअसल, हाल ही में अदिति का रेड कुर्ता और प्लाजो वाला लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसके बाद से इस लुक ने फैंस का दिल चुरा लिया है।

बता दें, यह आउटफिट उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जो ट्रेडिशनल कपड़े पहनना पसंद करती हैं। अगर आप इस तरह का कुर्ता और प्लाजो अपने वार्डरोब में शामिल करना चाहती हैं, तो इन तस्वीरों को ध्यान से देखिए।

लाल कुर्ते की खास बात क्या है

इस कुर्ते की सबसे खास बात यह है कि सामने की तरफ से तिरछी लाइन बनाते हुए दिख रहा है, जो पूरे लुक को खूबसूरत बना रहा है। इस आउटफिट को अलग-अलग हिस्सों में बांटते हुए डिजाइन किया गया है। साथ ही कमर से नीचे कुर्ता हल्का-सा फैल रहा है, जो अनारकली की याद दिला रहा है।


मेकअप और हेयरस्टाइल कैसा है

मेकअप की बात की जाए, तो आंखों में मस्करा लगाया है। होंठों पर न्यूड लिपस्टिक, और चेहरे पर ब्लश लगा है। इतना ही नहीं माथे की बिंदी भी काफी खूबसूरत लग रही है। वहीं अगर बालों की बात की जाए, तो उन्होंने भारतीय स्टाइल में चोटी बनाई हुई है।

ज्वेलरी में क्या पहना हुआ है

ज्वेलरी में गोल्ड के झुमके, जिनमें पर्ल का डिजाइन किया गया है। यह झुमके एक्ट्रेस अदिति राव आउटफिट के साथ सुंदर लग रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने हाथ में खूबसूरत अंगूठी भी पहनी हुई है।

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का यह रेड कुर्ता-पलाजो लुक बेहद सुंदर है। इसे देखकर हर महिला का दिल करेगा, कि इस तरह का लुक अपनाया जाए। अगर आप किसी त्योहार, या खास मौके के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट खोज रही हैं, तो यह लुक आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story