IND vs SL: जानिए विराट कोहली ने कब-कब बनाए दोहरा शतक
नागपुर टेस्ट में विराट कोहली ने शानदार दोहरा शतक लगाया है।

भारत और श्रीलंका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच का तीसरा दिन नागपुर में खेला जा रहा है।
तीसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी का स्कोर चार विकेट पर 567 रन है। विराट कोहली 200 और रोहित शर्मा 78 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विराट कोहली ने शानदार दोहरा शतक लगाया है। कोहली ने टेस्ट करियर का यह पांचवां दोहरा शतक लगाया है।
इसे भी पढ़े: IND vs SL: कप्तान कोहली का शानदार दोहरा शतक, एक क्लिक में जाने अपडेटेड स्कोर
कोहली ने अपना पहला दोहरा शतक (200) वेस्ट इंडीज के खिलाफ जुलाई 2016 में बनाया था।
दूसरा दोहरा शतक (211) न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर 2016 इंदौर में बनाया था।
तीसरा दोहरा शतक (235) इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर 2016 में बनाया था।
चौथा दोहरा शतक (204) बांग्लादेश के खिलाफ फरवरी 2017 में बनाया था।
अब पांचवां दोहरा शतक (213) नागपुर टेस्ट नवंबर 2017 में लगाया है।
बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक
शतक खिलाड़ी
5 ब्रायन लारा/विराट कोहली
4 सर डॉन ब्रैडमैन/ग्रीम स्मिथ/माइकल क्लार्क
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App