VIDEO: ''विरुष्का'' का रिसेप्शन को बीच में छोड़ सलमान की बर्थडे पार्टी में पहुंचे धोनी, जानें वजह
सलमान खान ने मंगलवार रात पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन किया था।

भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी की दूसरी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी मंगलवार (26 दिसंबर) को मुंबई में हुआ।
इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड जगत की तमाम दिग्गज हस्तियों ने भाग लिया।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज 52 साल के हो गए हैं। सलमान खान ने मंगलवार रात को अपने जन्मदिन को कुछ खास दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया।
इसे भी पढ़े: ''विरुष्का'' के रिसेप्शन में सितारों पर भारी पड़ी सचिन की बेटी सारा, देखें VIDEO
मंगलवार को ही रात में विराट-अनुष्का का भी रिसेप्शन था इस वजह से ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स यहीं बिजी थे।
हालांकि कुछ मेहमान ऐसे भी थे जो दोनों जगह की पार्टी में शामिल थे।
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली के साथ पहले विराट-अनुष्का रिसेप्शन में पहुंचे और थोड़ी देर बाद वहां से सलमान खान की पार्टी के लिए रवाना हो गए।
A post shared by DJ Sr. (@djsrmurmu) on
बता दें कि सलमान खान ने मंगलवार रात पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन किया था।
मुंबई में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिसेप्शन में कैटरीना कैफ भी नजर आईं।
जहां विराट-अनुष्का रिसेप्शन मे महेंद्र सिंह धोनी फैमिली के साथ नजर आए वहीँ सलमान खान की इस पार्टी में वो अकेले नजर आए।
हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की वजह से सलमान और कैटरीना एक बार फिर एक-दूसरे के काफी करीब आ गए हैं।
इन दोनों की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App