टेनिस रैंकिंग: युकी भांबरी ने लगाई छलांग, सानिया टॉप 15 से बाहर, एक क्लिक में जानिए रैंकिंग का पूरा हाल

भारतीय टेनिस स्टार युकी भांबरी इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के दम पर एटीपी की ताजा विश्व रैंकिंग तीन पायदान ऊपर चढ़ने में सफल रहे लेकिन डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा महिला युगल में शीर्ष 15 से बाहर हो गयी।
टेनिस रैंकिंग का हाल
इंडियन वेल्स के मुख्य ड्रा में पहले दो दौर में अपने से अधिक रैंकिंग के खिलाड़ियों को हराने वाले युकी अब विश्व रैंकिंग में 107वें स्थान पर पहुंच गये हैं। वह पुरूष एकल में भारत के शीर्ष खिलाड़ी हैं। उनके बाद रामकुमार रामनाथन (एक पायदान नीचे 136वें) और सुमित नागल (पांच पायदान ऊपर 218वें) का नंबर आता है।
इसे भी पढ़े: IPL 2018: मुंबई इंडियंस का ये दिग्गज हुआ चोटिल, इन्हें मिला मौका
युगल टेनिस रैंकिंग का हाल
युगल में रोहन बोपन्ना पहले की तरह 20वें स्थान पर बने हुए हैं। वह भारत के नंबर एक युगल खिलाड़ी हैं। दिविज शरण 44वें स्थान पर हैं जबकि डेविस कप टीम में वापसी करने वाले अनुभवी लिएंडर पेस एक पायदान ऊपर 45वें स्थान पर पहुंच गये हैं। पुरव राजा ने एक पायदान नीचे 63वें और विष्णु वर्धन पांच पायदान नीचे 104वें स्थान पर खिसक गये हैं।
सानिया शीर्ष 15 से बाहर
सानिया डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में शीर्ष 15 से बाहर हो गयी हैं। चोटिल होने के कारण पिछले कुछ समय से कोर्ट से बाहर रही सानिया तीन पायदान नीचे 16वें स्थान पर खिसक गयी है। सानिया के अब 3810 अंक हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App