पीवी सिंधू, कोच गोपीचंद ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |31 Aug 2017 3:00 AM IST
सिंधू ग्लास्गो में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा से हार गई थीं
हाल में विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली शीर्ष शटलर पीवी सिंधू और मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद ने आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री के कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार राव ने सिंधू को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धी प्रदर्शन दिखाया, हालांकि वह करीब से स्वर्ण पदक से चूक गयीं।
इसे भी पढ़े:- सानिया मिर्जा ने शारापोवा और विश्व टेनिस के बारे में दिया ये बड़ा बयान
इसके अनुसार राव ने उन्हें अगली बार के लिए शुभकामनाएं दीं। सिंधू ग्लास्गो में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा से हार गई थीं, जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App