पुलवामा आतंकी हमला: वर्ल्ड कप 2019 में भारत-पाकिस्तान मैच बहिष्कार पर भारत का राष्ट्रगान गाने वाले पाक फैन्स का दिल जीतने वाला बयान, देखें VIDEO
पुलवामा आतंकी हमला: हरभजन सिंह सहित कई वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि भारत को पाकिस्तान के साथ अपने सभी क्रिकेट संबंधों को रद्द कर देना चाहिए। इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक आदिल ताज जिन्होंने 2018 में एशिया कप मैच के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच के दौरान भारत का राष्ट्रगान गाया था। उन्होंने विश्व कप 2019 में भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच के बहिष्कार पर एक वीडियो संदेश दिया है।

Pulwama Terror Attack Indo Pak Cricket
गुरुवार, 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले में एक कायरतापूर्ण आतंकी हमले में 40 से ज्यादा सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ा हुआ है।
दिग्गज भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह सहित कई वर्तमान और पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि भारत को पाकिस्तान के साथ अपने सभी क्रिकेट संबंधों को रद्द कर देना चाहिए। साथ ही इन दिग्गजों ने वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान के साथ मैच खेलने का भी बहिष्कार किया है।
पुलवामा आतंकी हमला: सौरव गांगुली का बड़ा बयान, क्रिकेट ही नहीं, पाकिस्तान के साथ सभी रिश्ते खत्म करो
#WATCH: Pakistani cricket fan Adil Taj who sang the Indian national anthem during Indo-Pak Asia Cup match in 2018 on India-Pak clash in World Cup 2019. pic.twitter.com/j4lBrkALZJ
— ANI (@ANI) February 21, 2019
इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक आदिल ताज जिन्होंने 2018 में एशिया कप मैच के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच के दौरान भारत का राष्ट्रगान गाया था। उन्होंने विश्व कप 2019 में भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच के बहिष्कार पर एक वीडियो संदेश दिया है।
आदिल ताज ने वीडियो संदेश में कहा कि देखिए क्रिकेट का बहिष्कार करने से कुछ नहीं होगा, यहां पाकिस्तान और युएई में भारतीय फैन्स पुलवामा आतंकी हमले के बाद भी उसी तरह रह रहे हैं जैसे पहले रहते थे।
उन्होंने कहा कि ये क्रिकेट ही था जो भारत के पिछले पाकिस्तानी दौर पर गए उन पुराने क्रिकेटरों से पूछिए उन्हें कितना प्यार मिला था। शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर तो मीडिया के सामने कई बार कह चुके हैं कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्यार भारत में मिलता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Pakistani cricket fan Adil Taj Pulwama Terror Attack Pakistani cricket fan India vs Pakistan Indo Pak Cricket Pulwama Attack India Pakistan Harbhajan Singh Ind Pak match Asia Cup 2018 Asia Cup 2018 ind vs pak World Cup 2019 World Cup 2019 ind vs pak Indian national anthem पुलवामा आतंकी हमला भारत पाकिस्तान मैच वर्ल्ड कप 2019 पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक आदिल �