अमेरिकी ओपन: गत चैंपियन कर्बर पहले ही दौर से बाहर

X
By - टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्ली |31 Aug 2017 2:40 AM IST
ओसाका की शीर्ष 10 में से किसी खिलाड़ी पर यह पहली जीत है।
जापान की नाओमी ओसाका ने गत चैंपियन एंजेलिक कर्बर को 6-3, 6-1 से हराकर अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
ओसाका की शीर्ष 10 में से किसी खिलाड़ी पर यह पहली जीत है। एक साल पहले इसी कोर्ट पर वह अमेरिका की मेडिसन की से तीसरे दौर में हार गई थी।
इसे भी पढ़े:- सानिया मिर्जा ने शारापोवा और विश्व टेनिस के बारे में दिया ये बड़ा बया
विश्व रैंकिंग में 46वें स्थान पर काबिज ओसाका ने कहा, कोर्टपर आते ही मैं माहौल देखकर थोड़ा डर गई थी। मैने कभी गत चैंपियन के खिलाफ नहीं खेला था लेकिन मैने लय बनाई और फिर हार नहीं मानी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App