अक्षय और साइना पर भड़के नक्सली, अंजाम भुगतने की दी चेतावनी
अक्षय और साइना ने सुकमा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार की अर्थिक मदद की थी।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और टेनिस स्टार साइना नेहवाल पर नक्सलियों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। दक्षिण जोनल के सब जोनल ब्यूरो ने एक पर्चा जारी किया है।
जिसमें अक्षय कुमार और मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को कड़ी चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि पीएलजीए के हमले में मारे गए जवानों के परिवारों को आर्थिक सहायता देना बंद करें।
इस बार अक्षय और साइना को सीधे तौर पर धमकी दी गई है कि अगर उन्होंने दोबारा जवानों की मदद की तो अच्छा नहीं होगा।
आर्थिक मदद है गुस्से का कारण
गौरतलब है कि अक्षय और साइना ने 11 मार्च को हुए सुकमा हमले में शहीद हुए सुरक्षाबल के शहीद जवानों की मदद की थी। अक्षय ने 25 पीड़ित जवानों के परिवार वालों को 9-9 लाख और साइना ने 50-50 हजार की अर्थिक मदद की थी। तभी से माओवादी इऩ दोनों से नाराज थे।
जवानों को अपना दुश्मन मानते हैं नक्सली
माओवादी ने कहा है कि सीआरपीएफ के जवान मानवाधिकार के दुश्मन हैं। उनको हमारा सफाया करने के लिए ही रखा जाता है। अगर किसी ने उनकी मदद की तो उसके लिए अच्छा नहीं होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App