Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Commonwealth Games 2018: गोल्ड जीतने के बाद पोस्टर गर्ल मनु भाकर ने दिया बड़ा बयान

भारतीय निशानेबाजी की नयी पोस्टर गर्ल मनु भाकर ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जीतने के बाद ज्यादा कुछ नहीं कहा लेकिन जीत के अंतर पर खुशी जताई।

Commonwealth Games 2018: गोल्ड जीतने के बाद पोस्टर गर्ल मनु भाकर ने दिया बड़ा बयान
X

भारतीय निशानेबाजी की नयी पोस्टर गर्ल मनु भाकर ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जीतने के बाद ज्यादा कुछ नहीं कहा लेकिन जीत के अंतर पर खुशी जताई।

इसी स्पर्धा में अनुभवी हीना सिद्धू ने रजत पदक जीता। भाकर ने क्वालीफिकेशन में 388 स्कोर करके खेलों का नया रिकार्ड बनाया। भाकर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। यह मेरा पहला राष्ट्रमंडल खेल है और मैने क्वालीफिकेशन रिकार्ड के साथ जीता। मेरे और दूसरे पदक विजेता के बीच काफी अंतर था। मैं भारत के लिये यह पदक जीतकर बहुत खुश हूं।

इसे भी पढ़े: धोनी से 'पंगा' लेना रोहित शर्मा की पत्नी रितिका को पड़ा भारी, धोनी के फैन्‍स ने किया ट्रोल

सिद्धू ने कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है। फाइनल्स में पहुंचने से पहले कुछ दिक्कतें थी लेकिन मैने उन पर काबू पा लिया। एक खिलाड़ी का यही काम है चुनौतियों का सामना करना।

उसने कहा कि मैने पकड़ बनाने पर ध्यान दिया होता तो मनु को और चुनौती दे सकती थी। मेरी ट्रिगर दबाने वाली तर्जनी ऊंगली में तकलीफ थी। मैने कई एमआरआई और फिजियो भी कराई लेकिन कोई दिक्कत जरूर है। (भाषा)

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story