पीटरसन का टॉयमल पर हमला, जानिए क्या-क्या कहा
पीटरसन इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 21 Feb 2017 12:00 AM GMT
मुंबई. इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने तेज गेंदबाज टॉयमल मिल्स पर निशाना साधा है। पीटरसन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि टॉयमल मिल्स जैसे खिलाड़ी पर 12 करोड़ की बोली लगाना टेस्ट क्रिकेट पर तमाचा मारने जैसा है। उन्होंने आगे लिखा कि इंग्लैंड की टी-20 टीम का स्पेशिलिस्ट सबसे ज्यादा अमीर हो गया। मैं मिल्स पर कोई इंल्जाम नहीं लगा रहा हूं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट जिस तरह से पिछड़ रहा है उसे देखते हुए आईसीसी को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
दैनिक भास्कर के अनुसार, टॉयमल मिल्स इंग्लैंड के लिए सिर्फ टी-20 क्रिकेट खेलते हैं। टी-20 में मिल्स वर्तमान इंग्लैंड टीम के सबसे अच्छे बॉलर माने जाते हैं। सोमवार को आईपीएल-10 के लिए बैंगलुरु में खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन हुआ था। जिसमें इंग्लैंड के दो खिलाडी बेन स्टोक्स और टॉयमल मिल्स पर सबसे ज्यादा बोली लगाई गई। बोली में ऑराउंडर बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजायन्ट्स ने 14.50 करोड़ में खरीदा। जबकि टॉयमल मिल्स पर दूसरी सबसे बड़ी बोली लगी। जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 12 करोड़ में खरीदा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story