IND vs AUS 4th ODI 2019: रोहित शर्मा-शिखर धवन ने सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा
IND vs AUS 4th ODI 2019: रोहित शर्मा और शिखर धवन ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया, दरअसल यह जोड़ी एक साझेदारी में रन बनाने के मामले में दूसरी सबसे सफल जोड़ी बन गई।

रोहित शर्मा और शिखर धवन ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया, दरअसल यह जोड़ी एक साझेदारी में रन बनाने के मामले में दूसरी सबसे सफल जोड़ी बन गई। रोहित-धवन की ओपनिंग जोड़ी ने पिछले कुछ वर्षों में टीम इंडिया के लिए सीमित ओवरों के प्रारूप में विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ जोड़ियों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
रोहित और धवन के पास अब एकदिवसीय मैचों में साझेदार के रूप में 4389 रन हैं और वे सचिन और सौरव गांगुली के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने वनडे में आपस में 8227 रन बनाए हैं। मौजूदा भारतीय सलामी जोड़ी ने सहवाग और सचिन की शानदार जोड़ी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने पचास ओवर के प्रारूप में आपस में 4387 रन बनाए थे।
India's openers are still going strong in Mohali. At the midpoint of their innings both Shikhar Dhawan (82*) and Rohit Sharma (64*) have half-centuries, Australia yet to make a breakthrough with the hosts 148/0 after 25 overs.#INDvAUS LIVE ➡️ https://t.co/X4QGtIjbn2 pic.twitter.com/OB3mf4rCM1
— ICC (@ICC) March 10, 2019
इसके अलावे रोहित और धवन की जोड़ी ने वनडे में सबसे ज्यादा 100+ ओपनिंग साझेदारी का भी रिकॉर्ड बनाया। रोहित और धवन अबतक भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 15 शतकीय साझेदारी निभा चुके है। 21 सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी 21 शतकीय साझेदारी के साथ पहले नंबर पर हैं।
भारत के लिए सबसे अधिक साझेदारी (वनडे):
8227 सचिन तेंदुलकर- सौरव गांगुली
4389 रोहित शर्मा- शिखर धवन
4387 सचिन तेंदुलकर - वीरेन्द्र सहवाग
4332 राहुल द्रविड़ - सौरव गांगुली
4328 रोहित शर्मा - विराट कोहली
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (ODI) में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
193 रोहित शर्मा- शिखर धवन , मोहाली, 2019
178 रोहित शर्मा- शिखर धवन, नागपुर, 2013
176 रोहित शर्मा- शिखर धवन, जयपुर, 2013
175 सचिन तेंदुलकर- सौरव गांगुली, कानपुर, 1998
वनडे में सबसे ज्यादा 100+ ओपनिंग साझेदारी
21 सचिन तेंदुलकर- सौरव गांगुली
16 ए गिलक्रिस्ट - एम हेडन
15 जी ग्रेन्डिज- डी हेन्स
15 रोहित शर्मा- शिखर धवन
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- IND vs AUS 4th ODI 2019 Rohit Sharma Shikhar Dhawan Rohit Sharma Shikhar Dhawan Rohit Dhawan Partnership Sachin Tendulkar Virender Sehwag Sachin Tendulkar Virender Sehwag Sachin Sehwag Partnership India vs Australia Australia tour of India 2019 India vs Australia 2019 india vs australia 4th odi 2019 4th odi india vs australia mohali stadium mohali stadium records mohali pitch report india australia 4th odi mohali cricket stadium records mohali cricket stadium india vs australia 4th odi