वीरेन्द्र सहवाग के बारे में 10 रोचक तथ्य, जिनसे आप आजतक होंगे अंजान
विश्व क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजो में से एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को अनाज व्यापारी के घर नई दिल्ली में हुआ था। सहवाग ने आधुनिक क्रिकेट को अपनी आक्रामकता से एक अलग ही पहचान दी।

विश्व क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजो में से एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को अनाज व्यापारी के घर नई दिल्ली में हुआ था। सहवाग ने आधुनिक क्रिकेट को अपनी आक्रामकता से एक अलग ही पहचान दी।
उनका बल्ला जब भी चलता विरोधी टीम के गेंदबाजों को दिन में ही तारे नजर आने लगते थे। सहवाग टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दो तिहरा शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज हैं। आज हम बताने जा रहे वीरेन्द्र सहवाग के बारे में कुछ ऐसी दिलचस्प बातें जिनसे आप आजतक होंगे अंजान।
इसे भी पढ़ें: HBD Special: अपने ही रिश्तेदार को दिल दे बैठे थे वीरेन्द्र सहवाग, तस्वीरों में जानें शादी को तैयार नहीं थी फैमिली
वीरेन्द्र सहवाग के बारे में 10 रोचक तथ्य
1. वीरेन्द्र सहवाग ने अपने करियर की शुरुआत क्रिकेट से नहीं, बल्कि एक फार्मेसी बिजनेस से शुरू की थी।
2. 1990 में खेलते हुए वीरेन्द्र सहवाग का एक दांत टूट गया था जिसके बाद उनके पिता ने क्रिकेट खेलने से रोक दिया था। हालांकि सहवाग ने पहले अपनी मां को मनाया और मां ने पिताजी मनाया और फिर भारत को मिला यह विस्फोटक बल्लेबाज।
3. वीरेन्द्र सहवाग क्रिकेट खेलने के शुरुआती दिनों में अपने चेतक यानि कि स्कूटर को ड्राइव करके प्रैक्टिस के लिए जाते थे।
4. आपको जानकर हैरान होगी कि वीरेन्द्र सहवाग को ज़्यादा अपील करने के चलते पहले ही मैच में बैन कर दिया गया था।
5. वीरेन्द्र सहवाग को नजफ़गढ़ का नवाब, मुल्तान का सुल्तान के नाम से भी जाना जाता है।
6. आप जानकर चौंक जाएंगे वीरेंद्र सहवाग भारत के पहले टी-20 कप्तान थे।
7. एक बार जब वीरेन्द्र सहवाग से पूछा गया कि आप और सचिन तेंदुलकर किस मामले में अलग हैं। तो उनका जवाब था बैंक बैलेंस के मामले में।
8. आपको पढ़कर हंसी आएगी लेकिन यह सच है कि सिर के बाल जल्दी गंवा देने के बाद वीरेन्द्र सहवाग ने हेयर ट्रांसप्लांट कराया है।
9. 2011 वर्ल्ड कप में वीरेंद्र सहवाग ने भारत के शुरुआती 5 मैचों की शुरुआत चौके से की और वह भी पहली ही गेंदों पर।
10. वीरेन्द्र सहवाग ने अपने वनडे करियर के दौरान कुल 15 शतक लगाए थे जिसमें से 14 बार टीम इंडिया को जीत मिली थी। यहीं नहीं इन 15 शतकों में वह 10 बार मैन ऑफ द मैच भी चुने गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App