FIFA WC 2018: 30 वेश्याओं के साथ पार्टी करके विवाद में फंसी मैक्सिको की विश्व कप टीम
टीवी नोटास गासिप पत्रिका के अनुसार मैक्सिको की विश्व कप टीम के नौ सदस्यों ने यहां निजी परिसर में कई वेश्याओं के साथ पार्टी की। इसमें खिलाड़ियों की तस्वीरें भी छापी गई।

मैक्सिको की विश्व कप टीम ने टूर्नामेंट के लिये रवाना होने से पहले विदाई पार्टी की जिसमें 30 वेश्यायें मौजूद थीं। टीवी नोटास गासिप पत्रिका के अनुसार मैक्सिको की विश्व कप टीम के नौ सदस्यों ने यहां निजी परिसर में कई वेश्याओं के साथ पार्टी की। इसमें खिलाड़ियों की तस्वीरें भी छापी गई।
मैक्सिको के अधिकारियों ने हालांकि कहा कि खिलाड़ियों को सजा नहीं दी जायेगी क्योंकि अपने खाली समय में उन्होंने पार्टी की। मैक्सिको फुटबाल महासंघ के महासचिव गुइलेरमो कांटू ने कहा- खिलाड़ियों को दंड नहीं मिलेगा क्योंकि उन्होंने अभ्यास नहीं छोड़ा।
खाली समय में वे कुछ भी करने के लिये स्वतंत्र हैं। पार्टी में मौजूद खिलाड़ियों में गोलकीपर गुइलेरमो ओचोआ और स्ट्राइकर राउ जिमेनेज भी थे। सितंबर 2010 में भी मैक्सिको के खिलाड़ियों ने महिलाओं के साथ पार्टी की थी और उन्हें जुर्माना तथा प्रतिबंध झेलना पड़ा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App