फुटबॉल के महासमर की दे दन दनादन... शुरुआत, आयोजन पर 13 अरब डालर खर्च किए रूस ने
मास्को ओलंपिक (1980) के बाद देश में हो रहे सबसे बड़े खेल आयोजन की मेजबानी पर रूस ने 13 अरब डालर खर्च किए हैं।

करीब 80000 दर्शकों की मौजूदगी में लुजनिकी स्टेडियम पर रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने गुरुवार को मेजबान और सउदी अरब के बीच मुकाबले से पहले विश्व कप के आगाज का ऐलान किया जिसमें अगले एक महीने तक 32 टीमों के बीच इस खूबसूरत खेल में श्रेष्ठता की जंग होगी।
पुतिन ने इस मौके पर कहा, ‘मैं आप सभी को दुनिया की इस सबसे महत्वपूर्ण चैंपियनशिप की शुरुआत पर बधाई देता हूं।' मास्को ओलंपिक (1980) के बाद देश में हो रहे सबसे बड़े खेल आयोजन की मेजबानी पर रूस ने 13 अरब डालर खर्च किए हैं।
विश्व कप की तैयारियां हालांकि विवादों से घिरी रही। पहले मैच से पूर्व लुजनिकी स्टेडियम पर चमचमाती ट्राफी नुमाइश के लिए रखी गई। स्पेन के पूर्व गोलकीपर इकेर सेसिलास ने ट्राफी को थाम रखा था। खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इसका स्वागत किया।
स्टेडियम के बाद रंग बिरंगी पोशाकों में फुटबालप्रेमियों का हुजूम नाचता गाता नजर आया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी तादाद में पुलिस बल तैनात था प्रवेश द्वार के पास रूसी प्रशंसकों के साथ सउदी अरब के समर्थकों का भी एक समूह मौजूद था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App