रंगीन हुई रियो की सड़कें, ब्राजील मे शुरु हुआ मशहूर वाइब्रेंट कार्निवाल
ब्राज़ील का मशहूर वाइब्रेंट कार्निवाल आधिकारिक रूप से 28 फ़रवरी को शुरू हुआ।

X
haribhoomi.comCreated On: 1 March 2014 12:00 AM GMT
रियो डी जेनेरियो. ब्राज़ील का मशहूर वाइब्रेंट कार्निवाल आधिकारिक रूप से 28 फ़रवरी को शुरू हुआ। 2014 के फ़ुटबॉल विश्व कप और 2016 ओलंपिक के मद्देनज़र रियो में अरबों की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। फीफा विश्वकप के पहले रियो में शुरु हुआ यह सांबा कार्निवाल 4 मार्च तक पूरे देश में चलेगा।
यह शो में ब्राजील के चार बड़े शहरों साल्वाडोर, साओ पाउलो, रियो डी जनेरियो, फ्लोरिअनोपोलिस विविध संस्कृति का प्रदर्शन किया जाता है। ब्राजील पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, इस कार्निवाल के दौरान ब्राजील का पूर्वोत्तर क्षेत्र लगभग 16 लाख पर्यटकों को आकर्षित करेगा। इस दौरान सरकार को लगभग 570 मिलियन पौंड़ की कमाई होगी जो सरकार के पिछले साल की टूरिज्म में से 10 फीसीद अधिक होगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
नीचे की स्लाइड्स में पढ़ें,
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story