अजिंक्य रहाणे और इशान किशन के शानदार शतक से भारत C बना देवधर ट्रॉफी का चैम्पियन
सलामी बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे (नाबाद 144) और विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (114) की शतकीय पारियों के साथ 210 रन की साझेदारी के दम पर भारत C ने देवधर ट्रॉफी एकदिवसीय चैम्पियनशिप के फाइनल में शनिवार को भारत B को 29 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

सलामी बल्लेबाजों अजिंक्य रहाणे (नाबाद 144) और विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (114) की शतकीय पारियों के साथ 210 रन की साझेदारी के दम पर भारत C ने देवधर ट्रॉफी एकदिवसीय चैम्पियनशिप के फाइनल में शनिवार को भारत B को 29 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
बड़े स्कोर वाले इस मैच में भारत C ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 352 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने के बाद भारत B को 46.1 ओवर में 323 रन पर ऑल आउट कर दिया।
भारत बी के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 114 गेंद में 11 चौके और आठ छक्कों की मदद से 148 रन बनाए लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। जब तक वह क्रीज पर थे टीम जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन उनके आउट होते ही पारी लड़खड़ा गयी।
इसे भी पढ़ें: तो क्या एमएस धोनी का करियर खत्म?, मुख्य चयनकर्ता प्रसाद का ये रहा जवाब
अय्यर के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 और अंकुश बैंस ने 37 रन का योगदान दिया। विजय हजारे ट्राफी की खोज माने जा रहे पप्पू राय भारत सी के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने तीन विकेट लिए। रजनीश गुरबानी, नवदीप सैनी और विजय शंकर को दो-सफलता मिली।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारत सी को कप्तान अजिंक्य रहाणे और विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने शानदार शुरूआत दिलाई। रहाणे ने 156 गेंद में नाबाद 144 रन की पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाये। इशान हालांकि ज्यादा आक्रामक रहे जिन्होंने 87 गेंद में 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 114 रन बनाए।
अंतिम ओवरों में सूर्यकांत यादव ने 18 गेंद में 39 रन (एक चौका, चार छक्के) ताबड़तोड़ पारी खेल टीम के स्कोर को साढे तीन सौ के पार पहुंचाया। इंडिया सी के लिये जयदेव उनादकट सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 10 ओवर में 52 रन देकर तीन विकेट लिये। दीपक चाहर और मयंक मार्कंडेय को दो-दो सफलता मिली।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- देवधर ट्रॉफी देवधर ट्रॉफी एकदिवसीय चैम्पियनशिप देवधर ट्रॉफी एकदिवसीय चैम्पियनशिप 2018 भारत B भारत C फाइनल Deodhar Trophy Deodhar Trophy 2018 Deodhar Trophy ODI Championship Deodhar Trophy ODI Championship 2018 India B India C Final Ajinkya Rahane Ishaan Kishan Shreyas Iyer sports news in hindi cricket news in hindi