CWG 2018: बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह ने जीता गोल्ड, जानें उनके बारे में

CWG 2018: बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह ने जीता गोल्ड, जानें उनके बारे में
X
बिहार की रहने वाली भारतीय निशानेबाजी श्रेयसी सिंह ने महिला डबल ट्रैप में गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत ने अब तक 12 स्वर्ण, चार रजत और 7 कांस्य पदक जीते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे 21वे कॉमनवेस्थ गेम्स में भरतीय खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन जारी है। एक के बाद एक गोल्ड मेडल जीतने की सीरीज अब भी जारी है।

एएनआई के मुताबिक, बिहार की रहने वाली भारतीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने महिला डबल ट्रैप में गोल्ड मेडल जीत लिया है। इससे पहले भी श्रेयसी ने गोल्ड जीतकर भारत का मान बढ़ाया है।

भारत ने अब तक 12 गोल्ड समेत 23 पदक जीते

भारत ने अब तक 12 स्वर्ण, चार रजत और 7 कांस्य पदक जीते हैं। ब्रिस्बेन के बेलमोट शूटिंग सेंटर में भारतीयों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी लेकिन उनकी शुरूआत बहुत अच्छी नहीं रही क्योंकि गगन नारंग और चैन सिंह पुरूषों के 50 मीटर राइफल प्रोन में पदक जीतने में नाकाम रहे।

इसे भी पढ़ेंः CWG 2018: भारतीय मुक्केबाज मेरीकोम ने मारी बाजी, फाइनल में बनाई जगह

पिछले साल भी जीता था गोल्ड

61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की डबल ट्रैप प्रतियोगिता में स्पर्धा में श्रेयसी गोल्ड जीता था। वहीं 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में श्रेयसी ने 92 अंक हासिल कर डबल ट्रैप प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था।

जानें कौन हैं श्रेयसी सिंह

बिहार के जमुई की रहने वाली श्रेयसी सिंह का बिहार से गहरा नाता है। श्रेयसी पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी है। साल 1991 में श्रेयसी का जन्म बिहार में ही हुआ था। उन्होंने हंसराज कॉलेज से बीए की है और एमबीए भी कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महिला विंग ने भी श्रेयसी की जीत पर उन्हें बधाई दी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story