किक्रेटर धोनी की क्यूट बेटी बनी स्टार, लड्डू लड़ाई का वीडियो वायरल
जीवा के अब तक ढेरो वीडियों और तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा की वजह से खास सुर्खियों में हैं। जीवा लगातार सोशल मीडया पर स्टार बनती जा रही हैं। जीवा के अब तक ढेरो वीडियों और तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
फिलहाल धौनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। एमएस धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ मस्ती करते नजर आते रहते हैं।
धौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी जीवा के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों बेसन के लड्डू पर महला करते दिखाई दे रहे हैं। लड्डू को एक ओर से धोनी तो दूसरी ओर से जीवा खाने की कोशिश कर रही है।
ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से मुकाबला जिसकी सीरीज दीवाली के बाद यानी 22 अक्टूबर से शुरू हो रही है। उससे पहले खिलाड़ी अपने-अपने घरों में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।
धोनी और जीवा के इस क्यूट वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।
My reunion with Ziva. What a blessing it is to be around pure innocence 🙏❤ pic.twitter.com/7IpvTyynoA
— Virat Kohli (@imVkohli) October 8, 2017
बीते दिन जीवा का एक वीडियो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ भी वायरल हो गया था। विराट ने खुद ये वीडियो शेयर किया था जिसमें वह जीवा के साथ मस्ती कर रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App