IPL 2022: चेन्नई और मुंबई के बीच आज होगी भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें Live Streaming

IPL 2022: चेन्नई और मुंबई के बीच आज होगी भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें Live Streaming
X
आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आज 59 वां मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना करेगी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs MI) की टीम।

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आज 59 वां मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना करेगी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs MI) की टीम। गौरतलब है कि, इस सीजन दोनों ही टीमों की शुरुआत बेहद खराब हुई थी। टूर्नामेंट में कल यानी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया। अब दिल्ली को अपना अलग मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 मई को खेलना है।

1. कब होगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच?

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाला मैच आज यानी 12 मई को खेला जाएगा।

2. किस मैदान पर होगी दोनों टीमों के बीच भिड़ंत?

Wankhede Stadium पर होगी मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत।

3. कितने बजे शुरू होगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच?

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे खेला जाएगा जबकि इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा।

4. मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों का स्क्वाड

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, डिवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, आर्यन जुयाल, मयंक मार्कंडेय, मुरुगन अश्विन, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, संजय यादव, टिम डेविड, फैबियन एलन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, अनमोलप्रीत सिंह, काइरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, टाइमल मिल्स, अरशद खान, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, बेसिल थंपी।

चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, शिवम दुबे, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह, ड्वेन प्रिटोरियस, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, डेवोन कॉन्वे, मोईन अली, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, राजवर्धन हंगरगेकर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्ण, मुकेश चौधरी, शुभांशु सेनापति, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, सी. हरि निशांत, एन. जगदीशन, के. भगत वर्मा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story