Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इन क्रिकेटरों की पत्नियां भी हैं खिलाड़ी, लिस्ट में कई भारतीय नाम भी शामिल

Cricketers Wife Profession: कुछ क्रिकेटरों ने सेम प्रोफेशन यानि कि खिलाड़ी के साथ ही शादी की है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम उन पांच क्रिकेटरों की बात करने जा रहे हैं, जिनकी पत्नियां भी किसी खेल में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

इन क्रिकेटरों की पत्नियां भी हैं खिलाड़ी, लिस्ट में कई भारतीय नाम भी शामिल
X
Dinesh Karthik and other cricketers whose wife are also player in any sport

क्रिकेटरों को चाहने वाले फैन्स की कमी नहीं है। फैन्स क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ के बारे में भी ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। कुछ क्रिकेटरों ने सेम प्रोफेशन यानि कि खिलाड़ी के साथ ही शादी की है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम उन पांच क्रिकेटरों की बात करने जा रहे हैं, जिनकी पत्नियां भी किसी खेल में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

1. दिनेश कार्तिक (क्रिकेट) और दीपिका पल्लीकल (स्क्वैश) Dipika Pallikal and Dinesh Karthik

भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल भारत की ओर से स्क्वैश में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। पहली पत्नी से तलाक होने के बाद दिनेश कार्तिक ने साल 2015 में दीपिका पल्लीकल के साथ शादी की। भारत में क्रिकेट के मुकाबले स्क्वैश की लोकप्रियता कम है। लेकिन दीपिका पल्लीकल स्क्वैश में भारत की सबसे बड़ी खिलाड़ी है। दिनेश कार्तिक ने साल 2004 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, हालांकि उनका क्रिकेट करियर उतार चढ़ाव वाला रहा। वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहे दिनेश कार्तिक को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया है।


2. शोएब मलिक (क्रिकेट) और सानिया मिर्जा (टेनिस) Sania Mirza and Shoaib Malik

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी साल 2010 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से हुई है। हालांकि इस शादी को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। हैदराबाद की रहने वाली सानिया ने टेनिस के कई बड़े खिताब अपने नाम किए हैं, जिसमें ग्रैंड स्लैम भी शामिल है। वहीँ शोएब मलिक पाकिस्तान टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। हाल ही में वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद शोएब मलिक ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया।


3. मिचेल स्टार्क (क्रिकेटर) और एलिसा हीली (क्रिकेटर) Mitchell Starc and Alyssa Healy

ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक मिचेल स्टार्क ने महिला क्रिकेटर एलिसा हीली से 15 अप्रैल 2016 में शादी की। एलिसा हीली भी ऑस्ट्रेलिया की चर्चित क्रिकेटर हैं। स्टार्क की पत्नी पत्नी एलिसा हीली विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। मिचेल स्टार्क ने विश्व कप 2015 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 विकेट लिए थे। जबकि उनकी वाइफ एलिसा हीली ने भी टी20 विश्व कप 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था। इस विश्वकप में एलिसा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए थे।


4. इशांत शर्मा (क्रिकेटर) और प्रतिमा सिंह (बास्केटबॉल) Pratima Singh and Ishant Sharma

भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने दिसंबर 2016 में बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से शादी की। प्रतिमा की बहन भी बास्केटबॉल खिलाड़ी है। प्रतिमा सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। प्रतिमा ने 2006 में अपने करियर की शुरुआत की और अभी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जिसका नेतृत्व उनकी बहन आकांक्षा सिंह कर रही हैं। वाराणसी में जन्मीं प्रतिमा की इशांत से मुलाकात दिल्ली के एक स्थानीय बास्केटबॉल मैच में हुई थी, जहां इशांत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।


5. रॉबिन उथप्पा (क्रिकेटर) और शीतल गौतम (टेनिस) Sheethal Goutham and Robin Uthappa


भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने टेनिस खिलाड़ी शीतल गौतम से 2016 में शादी की। दोनों ने करीब आठ साल एक-दूसरे को जानने के बाद शादी करने का फैसला किया। उथप्पा की वाइफ शीतल गौतम एक पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 2001 से 2010 के बीच टेनिस खेला। शीतल ने महज नौ साल की उम्र में ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। उनके भाई अर्जुन गौतम उनके कोच रह चुके हैं, जो खुद एक टेनिस खिलाड़ी थे। रॉबिन उथप्पा और उनकी वाइफ शीतल गौतम दोनों कर्नाटक के रहने वाले हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story