Asian Games 2018: विनेश फोगाट ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, साक्षी मलिक पदक से चूकी

Asian Games 2018: विनेश फोगाट ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, साक्षी मलिक पदक से चूकी
X
18वें एशियन गेम्स में भारत के लिए रेसलर विनेश फोगाट ने एक और मेडल पक्का किया। दूसरे दिन विनेश ने 50 किलो भारवर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

18वें एशियन गेम्स में भारत के लिए रेसलर विनेश फोगाट ने एक और मेडल पक्का किया। दूसरे दिन विनेश ने 50 किलो भारवर्ग फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने जापान की पहलवान इरी युकी को 6-2 से हराकर इस गोल्ड मेडल को अपने नाम किया।

इस उपलब्धि को हासिल करते ही विनेश एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई। बता दें कि 2018 एशियाई खेलों में यह भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। पहला गोल्ड मेडल कुश्ती में ही बजरंग पूनिया ने पहले ही दिन जीता था।

रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक और पूजा ढांडा अपने अपने कांस्य पदक के मैच बुरी तरह हार गई। पुरूषों के 125 किग्रा वर्ग में सुमित मलिक ने भी कांस्य पदक गंवा दिया जिसके साथ आज भारत के खाते में कुश्ती से केवल एक पदक आया।

इससे पहले विनेश ने सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की पहलवान दौलतबाइक याकशीमुरातोवा को सिर्फ 1:15 मिनट में तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हरा दिया था। भारत ने 2018 एशियाई खेलों का अपना 6ठा पदक जीता।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story