Asian Games 2018: भारत के 50 मेडल पूरे, अब इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर निगाहें
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियाई खेलों के 10वें दिन यानी मंगलवार को भारत ने 9 मेडल जीते। इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 50 पहुंच गई है।

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियाई खेलों के 10वें दिन यानी मंगलवार को भारत ने 9 मेडल जीते।
जिसमें एक गोल्ड और छह सिल्वर मेडल शामिल हैं। इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 50 पहुंच गई है, जिसमें 9 स्वर्ण, 19 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं। वह अब पदक तालिका में आठवें नंबर पर है।
इसे भी पढ़ें: खेल दिवस: जब जर्मन खिलाड़ी ने ध्यानचंद का तोड़ दिया था दांत, हॉकी के 'जादूगर' ने ऐसे चखाया मजा
एथलेटिक्स में सबसे अधिक 11 मेडल भारत ने जीता
मौजूदा एशियन गेम्स में भारत ने सबसे अधिक गोल्ड और मेडल एथलेटिक्स में जीता हैं। अबतक एथलेटिक्स में 3 गोल्ड और 11 मेडल मिल चुके हैं। इसके बाद शूटिंग में भारत ने दो गोल्ड समेत 9 मेडल जीता है। जबकि कुश्ती में दो गोल्ड समेत तीन मेडल इसके अलावा एक-एक गोल्ड टेनिस और रोइंग में मिला हैं।
भारत छठी बार पार करेगा 50 मेडल का आंकड़ा
एशियन गेम्स में यह छठा मौका है जब भारत 50 से अधिक मेडल का आंकड़ा पार करेगा। भारत ने 1951 में 51 मेडल, 1982 में 57 और 2006, 2010 और 2014 में भी 50 से अधिक मेडल जीत चुका है।
भारत का अबतक सबसे अधिक मेडल और गोल्ड मेडल
भारत ने 2010 में चीन के ग्वांगझू एशियन गेम्स में सबसे अधिक 65 मेडल जीते थे। जबकि सबसे ज्यादा 15 गोल्ड मेडल खुद की मेजबानी में हुए 1951 एशियन गेम्स में जीता था। इसके बाद भारत सबसे ज्यादा 14 गोल्ड मेडल 2010 में जीता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App