Logo
election banner
Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा की 543 सीटें हैं। 7 चरणों में वोटिंग हो सकती है। चुनाव आयोग ने लोकसभा और चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए 3.4 लाख केंद्रीय बलों की डिमांड की है। इस बार 97 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

Lok Sabha Election 2024 Date : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान का शुभ मुहूर्त आ गया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होंगे। लोकसभा चुनावों के साथ चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल और सिक्किम में विधानसभा चुनाव होंगे। कई राज्यों की 26 विधानसभा सीटों में उपचुनाव होंगे। यहां भी चुनाव एकसाथ कराए जाएंगे। 

जानिए कब-कब होगी वोटिंग

चरण: 1 (102 सीटें)
नोटिफिकेशन:
28 मार्च
मतदान की तिथि: 19 अप्रैल
चुनाव परिणाम: 4 जून

Lok Sabha Election Phase 1
Lok Sabha Election Phase 1

चरण: 2 (88 सीटें)
नोटिफिकेशन:
28 मार्च
मतदान की तिथि: 26 अप्रैल
चुनाव परिणाम: 4 जून

नोट- मणिपुर में 2 लोकसभा सीटें हैं। चुनाव आयोग ने पहले चरण की वोटिंग में मणिपुर की दोनों सीट पर वोटिंग बताई है। जबकि दूसरे चरण में भी एक सीट पर चुनाव कराने का ऐलान किया है। इस तरह मणिपुर में तीन सीटें हो जाती हैं। हालांकि मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस पर कहा है कि एक सीट पर दो बार चुनाव होगा यानी कि एक लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले कुछ विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में वहीं बाकी बचे क्षेत्रों में दूसरे चरण में मतदान होगा। 

Lok Sabha Election Phase 2
Lok Sabha Election Phase 2

चरण: 3 (94 सीटें)
नोटिफिकेशन:
12 अप्रैल
मतदान की तिथि: 7 मई
चुनाव परिणाम: 4 जून

Lok Sabha Election Phase 3
Lok Sabha Election Phase 3

चरण: 4 (96 सीटें)
नोटिफिकेशन:
19 अप्रैल
मतदान की तिथि: 31 मई 
चुनाव परिणाम: 4 जून

Lok Sabha Election Phase 4
Lok Sabha Election Phase 4

चरण: 5 (49 सीटें)
नोटिफिकेशन:
26 अप्रैल 
मतदान की तिथि: 20 मई 
चुनाव परिणाम: 4 जून 

Lok Sabha Election Phase 5
Lok Sabha Election Phase 5

चरण: 6 (57 सीटें)
नोटिफिकेशन:
29 अप्रैल 
मतदान की तिथि: 25 मई 
चुनाव परिणाम: 4 जून

Lok Sabha Election Phase 6
Lok Sabha Election Phase 6

चरण: 7 (57 सीटें)
नोटिफिकेशन:
7 मई 
मतदान की तिथि: 1 जून  
चुनाव परिणाम: 4 जून

Lok Sabha Election Phase 7
Lok Sabha Election Phase 7

चरणवार जानिए राज्यों में कब-कब मतदान

Lok Sabha Election
Lok Sabha Election

97 करोड़ वोटर्स, 10 लाख मतदान केंद्र
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े और जीवंत लोकतंत्र में चुनाव के कई रंग बनते हैं, दुनिया का ध्यान इन पर रखता है। यह हमारा वादा है कि हम देश का इलेक्शन कुछ इस तरह से कराएंगे कि दुनिया भर में हमारी चुनावी प्रक्रिया को लेकर एक उदाहरण बनेगा। हम ओड़िशा, अरुणाचल, सिक्किम और जम्मू कश्मीर में भी चुनाव कराएंगे।

राजीव कुमार ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव में लॉजिस्टक्स और प्रबंधन ही सबसे बड़ी चुनौती है। हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराएंगे। पिछले दो साल से इसकी तैयारियां चल रही थी। हमारे यहां 97 करोड़ वोटर्स हैं, 10 लाख मतदान केंद्र हैं और 1.5 करोड़ पॉलिंग ऑफिसर्स इस काम में लगे हैं। फेक न्यूज पर एक्शन लेने का तरीका मजबूत हुआ है। 

बीते एक साल 4 महीने में देश में 11 इलेक्शन कराए गए हैं। सभी चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ग से कराए गए हैं। चुनाव कराने की प्रक्रिया को लेकर कोर्ट केस और कोर्ट की ओर से की जाने वाली टिप्पणियां कम हुई हैं। 

यंग वोटर्स 1.82 करोड़, 100 साल के ऊपर के 2 लाख लोग
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि अभी जो इलेक्टोरल साइकिल है उसे बताना चाहते हैं। इनपुट के बाद, मैटेरियल, मैनपॉवर और टेक्नोलॉजी की जरुरत होगी। यंग वोटर्स 1.82 करोड़ हैं। मतलब ये पहली बार वोटिंग करेंगे। इसके लिए हमने पिछले 2 साल में कड़ी मेहनत की है। नए वोटर्स में 85 लाख लड़कियां हैं। 82 लाख वोटर्स ऐसे हैं जो 85 साल से ऊपर के हैं। 2 लाख लोग 100 साल के ऊपर हैं। 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। कोई भी वोटर एपिक नंबर से अपना कार्ड डाउनलोड कर सकता है और मतदान केंद्र की जानकारी ले सकता है।

राजीव कुमार ने कहा कि कार्बन न्यूट्रल चुनाव कराने की कोशिश है। हम पर्यावरण के हिसाब से सस्टेनेंबल चुनाव कराने के लिए भी कदम उठाया है। मतदान होने के बाद मतदान केंद्रों पर ज्यादा कचरा नहीं होगा। चुनाव अधिकारियों को इसे इकट्ठा करके निस्तारित करने के लिए कहा गया है। हमने कागज क इस्तेमाल कम से कम करने की दिशा में कदम उठाया है। ज्यादातर फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध हैं। कार्बन फुट प्रिंट कम करने की दिशा में कदम उठाया गया है।

दागी उम्मीदवारों को देना होगा विज्ञापन
राजीव कुमार ने कहा कि प्रत्याशियों के केवाईसी के डिटेल मतदाताओं को देखने को मिलेंगी। जिनके खिलाफ आपराधिक रिकॉर्ड हैं। उन्हें तीन बार विज्ञापन देना होगा। पार्टियां भी अपनी ओर से जानकारी देंगी। मतदान से जुड़ी कोई शिकायत है तो अपनी फोटो खींचकर हमें भेजें। हम 100 मिनट के अंदर इसे हल करेंगे। हेल्पलाइन 1950 पर शिकायत करें। 

चुनाव आयोग के सामने 4 बड़ी चुनौती
राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के सामने चार बड़ी चुनौतियां हैं। बाहुबल, धनबल, फेक न्यूज और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन। इससे निपटने के लिए हमने इंतजाम किए हैं। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 

मसल पॉवर: हम इस बार मलस पॉवर को कम करेंगे। चुनावों में हिंसा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सख्ती करेंगे। हर जिले के कंट्रोल रूम में टीवी, सोशल मीडिया, हेल्पलाइन जहां से भी शिकायत मिलेगी। उस पर कार्रवाई करेंगे। सभी गैर जमानती वारंट को लेकर पुलिस कार्रवाई करेगी

मनी पॉवर: चुनाव में धन बल का उपयोग कुछ राज्यों में ज्यादा है। मनी का मिस यूज नहीं होने देंगे। हमने एजेंसियों के साथ बैठकें की हैं। शराब, कैश, साड़ी जैसी रेवड़ियां जिस राज्य में बंटती हैं, उन्हें रोकेंगे। बैंक कैश की डिमांड पर नजर रखेंगी। डिजिटल वॉलेट से मतदाताओं को पैसे भेजने पर नजर रखी जाएगी।

मिस इंफॉर्मेशन: सोशल मीडिया ने हमें वोटर्स को जागरुक करने में मदद की है। लेकिन हम इसके जरिए फैलाई जाने वाली अफवाह और फेक न्यूज को सहन नहीं कर सकते हैं। फेक न्यूज पर पूरी लगाम लगाई जाएगी। आईटी एक्ट की धारा 69 के तहत राज्यों की अथॉरिटी को पॉवर दी गई है कि वे फेक न्यूज पोस्ट को डाउन कराएं। 

राजीव कुमार ने शेर भी पढ़ा। कहा कि झूठ के बाजार में रौनक तो बहुत है, गोया बुलबुला की तरह फट जाती है, पकड़ भी लोगे तो क्या हासिल हो जाएगा। आलोचना ठीक है, लेकिन फेक न्यूज नहीं चलेगी। इसके लिए मिथ बनाम रियालिटी नाम का पोर्टल लॉन्च करेंगे। फेक न्यूज की शिकायत के लिए वेबसाइट मिलेगी।

MCC उल्लंघन: पार्टियां अपने स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट देंगी। किसी की निजी जिंदगी का हनन नहीं होना चाहिए। संपादकों को एडवाइजरी दी है कि किसी की लहर न चलाएं। साफ साफ लिखें कि यह विज्ञापन है। प्रचार अभियान के दौरान लाइन क्रॉस न करें। डिजिटल वर्ल्ड में कोई ऐसी मेमोरी न बनाएं, जो कि आगे भी बार-बार सामने आती रही। प्यार मोहब्बत से प्रचार करें, शोर कम हो। 

537 राजनीतिक पार्टियां ऐसी हैं, जो प्रचार के नाम पर गाड़ियां लेकर दूसरों को दे देती हैं। प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल नहीं होगा। स्टार प्रचारक सुचिता के साथ प्रचार करें। सोशल मीडिया पर विपक्षी दलों पर अपमानजनक कमेंट न करें। मतदान प्रतिशत 67 से बढ़े। हमने इसके लिए बहुत मेहनत की है। पार्टियों की निगरानी के लिए 2100 ऑब्जर्वर तैनात हैं। आज कल जल्दी-जल्दी दोस्त बनने की प्रक्रिया ज्यादा चल रही है। नेता कोई ऐसी बात न करें कि दुश्मनी लंबी चले।

बूथ पर क्या सुविधाएं होंगी?

  • मतदान केंद्रों पर दिव्यांग वोटर्स के लिए रैंप होगा। अलग-अलग शौचालय बनेंगे। वॉलेंटियर्स भी मौजूद रहेंगे। 
  • 85 साल से ऊपर के मतदाताओं के घर जाकर वोटिंग कराएंगे। देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी।
  • ऐसा मतदाता जो 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग है, वह अगर घर से नहीं आना चाहते तो हम उनके घर तक जाएंगे। केवल एक दिव्यांग मतदाता भी होगा तो हम उसके घर तक पहुंचेंगे। उन्हें एक फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। 
  • जंगल, नदी, बर्फ हर जगह चुनाव आयोग जाएगा, ताकि लोग अपना एक-एक वोटर वोट कर सके। हर दो किलोमीटर के दायरे में पोलिंग बूथ होगा।

यहां देखें लाइव प्रसारण

चुनाव से जुड़ी 5 अहम बातें

  • चुनाव आयोग अब यह सुनिश्चित करना है कि 16 जून से पहले एक नई सरकार का गठन हो जाए। चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के लिए दिशानिर्देशों का एक सेट, आदर्श आचार संहिता, तारीखों की घोषणा होते ही लागू हो जाएगी। आयोग ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की है। 
  • भाजपा का लक्ष्य राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए 400 सीटें और खुद के दम पर 370 सीटें जीतना है। इसे विपक्ष के लिए करो या मरो की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है, जो INDI गठबंधन के तहत लड़ रहा है। 
  • भाजपा, कांग्रेस समेत सभी प्रमुख दलों ने लोकसभा चुनाव के लिए आंशिक रूप से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और कुछ अन्य राज्यों में सीटों पर चर्चा चल रही है।
  • 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिलीं। उस वक्त चुनाव की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और यह सात चरणों में कराया गया।
  • अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा, सिक्किम विधानसभा का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि चुनाव आयोग सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव पर फैसला करेगा।

वोटिंग और रिजल्ट में होता है 40 से 50 दिन का अंतर

2024: 16 मार्च, यानी आज चुनाव का ऐलान होगा।
2019: 10 मार्च को चुनाव की घोषणा। 11 अप्रैल से 19 मई के बीच मतदान। 23 मई को परिणाम घोषित हुए। 
2014: 5 मार्च को चुनाव का ऐलान। 7 अप्रैल से 12 मई तक 9 चरणों में वोटिंग। 16 मई को नतीजे।

किस गठबंधन के कितने सांसद

NDA 334
INDI 125
दोनों से अलग 84
कुल 543

वोटर्स की संख्या में इजाफा
2019: 46.5 करोड़
2024: 49.7 करोड़

मतदाता 2019 2024
कुल मतदाता  89.6 96.8
पुरुष मतदाता 46.5 49.7
महिला मतदाता 43.1 47.1
थर्ड जेंडर 39,683 48,044
पीडब्ल्यूडी मतदाता 45.64 88.35
18 से 19 साल के वोटर 1.5 1.85

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024 Date: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए कब होगी वोटिंग? हो गया तारीखों का ऐलान, यहां देखें पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024 Date: मध्यप्रदेश की 29 सीटों पर चार चरणों में होंगे चुनाव, आपके शहर में वोटिंग कब? यहां जानें

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान : 19 अप्रैल को बस्तर में मतदान, और कब कहां मतदान, पढ़िए

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024 Date: राजस्थान में कितने चरण में होगा मतदान, जयपुर में कब होगी वोटिंग? यहां जानें

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024 Date: बिहार के 40 सीटों के लिए 7 चरणों में होगी वोटिंग, जानें आपके जिले में कब होगा मतदान

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024 Date: उत्तर प्रदेश में 7 चरण में होगा मतदान, पहले फेज में किन शहरों में होगी वोटिंग? यहां जानें

यह भी पढ़ें: Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Date: हरियाणा में 25 मई को वोटिंग, 2 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, पढ़िये तैयारियों का पूरा गणित

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav 2024 Date: उत्तर प्रदेश में 7 चरण में होगा मतदान, पहले फेज में किन शहरों में होगी वोटिंग? यहां जानें

यह भी पढ़ें: Election Commission: आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव आयोग की सख्ती, शिकायत मिलते ही 100 मिनट में होगा कड़ा एक्शन

5379487