Logo
election banner
UP Lok Sabha Election 2024 Date: मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कान्फ्रेंस कर लोकसभा चुनाव 2024 के तरीखों का ऐलान कर रहे हैं। उन्होंने इस चुनाव के लिए की गई तैयारियों जानकारी दी।

UP Lok Sabha Election 2024 Date: देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। UP की 80 सीटों में 7 चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रेल को है। जबकि, अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।  

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू, ज्ञानेश कुमार दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि देश की 543 सीटों में सात चरणों में चुनाव होंगे। आम चुनाव के साथ ही ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनाव और अन्य स्टेट की रिक्त सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने करीब डेढ़ महीने चलने वाले लोकतंत्र के इस महापर्व के लिए की गई तैयारियों से भी अवगत कराया है।  

 WATCH VIDEO...मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस प्रेस कान्फ्रेंस

2024 में UP की 80 लोकसभा सीटों पर 7 चरण में होंगे चुनाव   
 
मतदान दिनांक कुल सीटें लोकसभा सीटें
19 अप्रैल  8 सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फनगर, बिजनौर, नगीना, मुराबादबाद, रामपुर, पीलीभीत
26 अप्रैल  8 अमरोहा, मरेठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा
07 मई 10 संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली
13 मई 13 शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रित, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, अकबरपुर, बेहराइच 
20 मई 14 लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फ़तेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, केसरगंज, गोण्डा
25 मई 14 सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, अलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डोमरियारगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही 
01 जून  13 गोरखपुर, कुशी नगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी जेन, सलेमपुर, बलिया, ग़ाज़ीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, राबर्ट्सगंज


2019 में UP की 80 लोकसभा सीटों पर 7 चरण में हुए थे चुनाव   

  • 11 अप्रैल को फर्स्ट फेज में सहारनपुर, कैराना, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर सहित आठ लोकसभा सीटों में मतदान हुए थे। 
  • 18 अप्रैल को दूसरे चरण में नगीना, अमरोहा, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, मथुरा, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी सहित आठ लोकसभा सीटों में वोटिंग हुई थी। 
  • 23 अप्रैल को तीसरे चरण में मुरादाबाद, मैनपुरी, रामपुर, संभल, इटावा, आंवला, बदायूं, फिरोजाबाद, बरेली, पीलीभीत सहित 10 लोकसभा सीटें शामिल थीं। 
  • 29 अप्रैल को चौथे चरण में खीरी, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, मिश्रिख, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, इटावा, अकबरपुर, जालौन, झांसी व हमीरपुर सहित 13 सीटें शामिल थीं। 
  • 6 मई को पांचवे चरण में सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, धौरहरा, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, कैसरगंज, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, गोंडा सहित 14 सीटों शामिल थीं। 
  • 12 मई को छठवें चरण में फूलपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, संतकबीर नगर, डुमरियागंज, बस्ती, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, लालगंज व भदोही शामिल 14 सीटें शामिल थीं। 
  • 19 मई को सातवें चरण में गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, सलेमपुर, बलिया, घोसी, गाजीपुर, चंदौली, रॉबर्ट्सगंज मिर्जापुर सहित 13 सीटों में मतदान हुआ था। 

UP में मतदाताओं की संख्या (2022 के अनुसार )

वर्ग  मतदाताओं की संख्या 
कुल मतदाता 15,02,84005 थे। 
महिला मतदाता  6,98,22,416 
पुरुष मतदाता  8,04,52,736 
80 से अधिक उम्र मतदाता 24,03,296
थर्ड जेंडर  8853

2014 और 2019 में UP की 80 सीटों का परिणाम 

  • 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 में से 73 सीटें NDA ने जीती थीं। इसमें  भाजपा को 71 और अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल ने 2 सीटें जीती थीं। इस चुनाव में सपा पांच और कांग्रेस ने दो सीटें जीती थी। बसपा को एक भी सीट नहीं मिली थीं। 
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। जबकि, भाजपा ने अपना दल, संजय निषाद की पार्टी सहित कुछ अन्य छोटे दलों से समझौता कर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 64 सीटें मिलीं थीं। जबकि, सपा-बसपा अलायंस को 15 सीटें मिलीं। इसमें बहुजन समाज पार्टी को 10 और समाजवादी पार्टी के पांच सांसद निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस रायबरेली सीट ही बचा पाई थी। राहुल गांधी पार्टी की पारंपरिक सीट अमेठी से हार गए थे। 

2019 के लोकसभा चुनाव में यह 16 सीटें हारी थी भाजपा 
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश की 16 सीटें हार गई थी। इनमें अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, घोसी, लालगंज, राययबरेली, जौनपुर, गाजीपुर, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, सहारनपुर, आजमगढ़, मैनपुरी, रामपुर और नगीना शामिल हैं। रायबरेली से कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनियां गांधी ने जीत दर्ज की थी। जबकि, अन्य सीटें सपा और बसपा गठबंधन ने जीत दर्ज की थी।  

jindal steel
5379487