स्किन के अनुसार कराएं फ्रूट फेशियल, अपनाएं ये टिप्स
सुंदर दिखने की हड़बड़ी में लोग अपनी ही स्किन का नुकसान कर लेते है।

ह्यूमन बॉडी का सबसे इंपॉर्टेंट पार्ट फेस को माना जाता है, इस लिहाज से इसकी केयर भी सावधानी के साथ करनी चाहिए। कई बार लोग जानकारी की कमी के कारण और सुनी सुनाई बातों को मानते हुए गलत फ्रूट फेशियल यूज करते हैं। इसकी वजह से कई बार स्किन पर बहुंत बुरा असर होता है। कॉमेस्टोलॉजिस्ट रूना शर्मा का कहना है कि फ्रूट फेशिलय स्किन के मुताबित करना चाहिए।
नेचुरल स्किन के साथ छेड़छाड़ कर सुंदर दिखने की हड़बड़ी में लोग अपना ही नुकसान कर लेते है। अपने को सबसे अलग दिखाने की होड़ के कारण ही सबसे ज्यादा स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ रही है। लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को स्किन प्रॉब्लम्स बहुत तेजी के हो रही है। स्किन मे दाग-धब्बे दिखना, रूखापन, कही गोरा, तो कही काला दिखना, झाइयां जैसी समस्याएं बहुत ज्यादा हो रही है।
इसके लिए लोग फूट फेशियल का सहारा ले रहे है। फूट फेशियल का बहुत तेजी के साथ प्रचलन बढ़ा है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई बार रिएक्शन भी हो जाता है। स्किन के हिसाब से ही फ्रूट फेशियल की जाती है। सॉफ्ट स्किन के लिए गर्मी में सबसे ज्यादा फ्रूट फेशियल ही किया जा रहा है। अलग-अलग स्किन के लिए अलग-अलग फ्रूट से फेशियल किए जाते हैं।
गर्मी में तेज धूप में निकलने से शरीर में ज्यादा पसीना निकलने के कारण स्किन प्राब्लम्स बढ़ जाती है। गर्मी के दिनों में डायमंड, गोल्ड, सिल्वर मैटर फेशियल का प्रयोग नही करना चाहिए।
दाग-धब्बे में पपाया, टोमैटो फेशियल
इन दिनों सबसे ज्यादा स्किन में झाइयां, रूखापन, पिंपल्स की समस्याएं बढ़ जाती है। इसके लिए एक्सपर्ट फ्रूट फेशियल की सलाह देते है, लेकिन स्किन के अनुसार फूड का प्रयोग करना बहुत जरूरी है। झाइयों के लिए गन्ने का रस, अंगूर, टोमैटो, पपीते से फेशियल किया जाता है।
महीने में एक बार फेशियल
कॉमेस्टोलॉजिस्ट रूना शर्मा ने बताया कि अधिकतर लोग सॉफ्ट स्किन के लिए, पिंपल्स की वजह से लोग हर सप्ताह फेशियल करा रहे है, लेकिन नार्मली में एक महीने फेशियल करना चाहिए। बार-बार फेशियल कराने से भी स्किन प्राब्लम बढ़ रही है। फेशियल में एसपीएफ-30 का प्रयोग करना बहुत जरूरी हो जाता है। सीटीएम बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।
गर्मी में खान-पान का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। सॉफ्ट स्किन के लिए दही पुदीना, कच्चा आम जैसे पदार्थों का इस्तेमाल अधिक करना चाहिए। कॉस्टमेटिक वस्तुओं का परहेज कर नेचुरल पदार्थों का इस्तेमाल कर स्किन को सॉफ्ट व सुंदर बनाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App