घर पर ट्राई करें पनीर की ये स्पेशल सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
पनीर की सब्जी ज्यादातर घरों में बनती हैं। अक्सर जब भी मेहमान आते हैं तो एक सब्जी पनीर की जरूर बनती हैं। आमतौर पर घरों में या रेस्टोरेंट में लोग कढ़ाई पनीर, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको जिस पनीर की रेसिपी बताने जा रहे हैं, वह बिल्कुल अलग है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 July 2018 3:17 PM GMT
पनीर की सब्जी ज्यादातर घरों में बनती हैं। अक्सर जब भी मेहमान आते हैं तो एक सब्जी पनीर की जरूर बनती हैं। आमतौर पर घरों में या रेस्टोरेंट में लोग कढ़ाई पनीर, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको जिस पनीर की रेसिपी बताने जा रहे हैं, वह बिल्कुल अलग है।
आज की इस रिपोर्ट में हम आपको पनीर-मखाना की सब्जी रेसिपी बताने जा रहे हैं। पनीर की ये रेसिपी बहुत जल्दी तैयार हो जाएगी और इसके स्वाद में हल्का मीठापन होता है तो ये बहुत स्वादिष्ट लगती है जानें रेसिपी-
यह भी पढ़ें: दो मिनट वाली मैगी को दें नया ट्विस्ट, जानें कॉर्न मैगी की रेसिपी
पनीर मखाना सब्जी के लिए सामग्री
- मावा या खोया: 150 ग्राम
- पनीर: 100 ग्राम
- मखाना: 50 ग्राम
- टमाटर: 3
- हरी मिर्च: 2
- अदरक: छोटा टुकड़ा
- खसखस: 2 छोटा चम्मच
- काली मिर्च: 5 दाने
- लौंग: 4
- लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- जीरा: 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला: 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया: 1 बड़ा चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- तेल: जरूरत के अनुसार
- पानी: जरूरत के अनुसार
यह भी पढ़ें: बरसात के मौसम में लें अंडा पकौड़ा का मजा, जानें रेसिपी
ऐसे बनाएं
- पनीर मखाना सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में पैन रखें और उसमें घी गर्म करें।
- घी गर्म हो जाने के बाद इसमें मखाना डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून कर प्लेट में निकाल लें।
- इसके बाद पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर दूसरे पैन में उबलने के लिए गैस पर चढ़ा दें।
- जब पानी में एक उबाल आ जाए तो पनीर को पानी से बाहर निकाल लें।
- दूसरी तरफ हरी मिर्च, टमाटर, अदरक, काली मिर्च, लौंग और खसखस को मिक्सी में पीसकर पेस्टनुमा तैयार कर लें।
- अब मीडियम आंच पर कड़ाही चढ़ाएं और उसमें तेल डालें।
- तेल गर्म होते ही उसमें जीरा का तड़का लगाएं।
- फिर तैयार पेस्ट डालकर अच्छे से मसाला भूनें।
- मसाला तब तक भूनते रहें जब तक मसाले में से तेल न छोड़ने लगे।
- मसाला भुन जाने के बाद इसमें खोया या मावा डालकर अच्छे से चलाते हुए भूनें।
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च, हल्दी, नमक, गरम मसाला डालकर फिर से अच्छे से भूनें और थोड़ा पानी डालकर चलाएं।
- फिर जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए तो उसमें पनीर और मखाने डालकर 5 मिनट तक अच्छी तरह पकने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
- इस तरह तैयार है पनीर मखाना सब्जी।
- आप इसे चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story