पालक स्वीट्स: हेल्दी पालक से बनाएं ये मीठी डिश, बच्चे कहेंगे वाह!
पालक में आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिसे खाने से हमारे शरीर में आयरन की मात्रा पूरी होती है। आमतौर पर आपने पालक से अलग-अलग प्रकार की सब्जियां और ग्रेवी ही बनाई होगी। कुछ लोग पालक की कचौड़ी भी बनाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने पालक की मिठाई बनाई है।

X
सुमन अग्रवाल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 April 2018 3:13 PM GMT
पालक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। पालक में आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिसे खाने से हमारे शरीर में आयरन की मात्रा पूरी होती है। आमतौर पर आपने पालक से अलग-अलग प्रकार की सब्जियां और ग्रेवी ही बनाई होगी। कुछ लोग पालक की कचौड़ी भी बनाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने पालक की मिठाई बनाई है।
मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए पालक की मिठाई फायदेमंद रहेगी। साथ ही आप बच्चों को भी मिठाई के जरिए पालक खिला पाएंगे। इस बार किसी खास ओकेजन पर ट्राई कर सकते हैं। जानें रेसिपी-
विधि
- पालक को अच्छी तरह धोकर, उबलते पानी में डालकर 2-3 मिनट उबाल कर छलनी में निकाल लें।
- ठंडे पानी से धोकर हाथ से निचोड़ लें। मिक्सी में पीसकर पेस्ट बनाएं।
- एक गर्म पैन में घी, पालक का पेस्ट डालकर पानी सूखने तक हल्की आंच पर भूनें।
- अब चीनी डालकर 3-4 मिनट चलाएं।
- खोया, बादाम का पावडर या तिल और इलायची पावडर डालकर मिश्रण के कड़ाही छोड़ने तक भूनें।
- चिकनाई लगी ट्रे में मिश्रण को फैलाकर जमाएं। जम जाने पर फूल के आकार के कटर से काटें।
- छिले बादाम को पालक स्वीट्स पर लगाएं। गुलाब की पंखुड़ियों से सजा कर सर्व करें।
यह भी पढ़ें: अब पालक की ग्रेवी के साथ बनाएं 'गट्टे की सब्जी'
पालक रंग रंगीला के लिए सामग्री
- ब्लांच पालक का पेस्ट: 4 कप
- कसूरी मेथी: 2 छोटे चम्मच
- घी: 2 छोटे चम्मच
- जीरा: 1 छोटा चम्मच
- अदरक-लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट: स्वादानुसार
- नमक: स्वादानुसार
- बारीक कटा हरा शिमला मिर्च: 2 बड़े चम्मच
- उबली सब्जियां (गोभी, मटर, गाजर, बेबी कॉर्न): 1 कप
- क्रीम: 2 बड़े चम्मच
- गर्म मसाला पावडर, नींबू का रस: स्वादानुसार
- लाल मिर्च पावडर: स्वादानुसार
विधि
- पालक ब्लांच करने के लिए उबलते पानी में कटा पालक डालकर 2-3 मिनट उबालकर फिर ठंडे पानी में डाल कर छलनी में निकाल लें।
- इससे पालक का हरा रंग बना रहेगा। अब पालक को पीस लें। इसमें कसूरी मेथी मिलाकर एक ओर रखें।
- एक पैन में घी गर्म करके, जीरा, हींग, अदरक, लहसुन पेस्ट भूनें।
- अब इसमें कटी हरी शिमला मिर्च डालकर 2 मिनट तक भूनें।
- तैयार पालक प्यूरी और नमक डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- फिर क्रीम डालकर 1 मिनट पकाएं। सभी उबली सब्जियां डालें।
- सर्विंग डिश निकाल कर, गरम मसाला पावडर, नीबू का रस और लाल मिर्च का तड़का डालकर गर्मा-गर्म पालक रंग रंगीला सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story