Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Holi Special: घर पर बनाएं टेस्टी ''मावे की गुझिया'', जानें पूरी रेसिपी

होली का त्योहार लगभग सभी को पसंद होता है। रंगो के त्योहार होली पर रंग खेलने के साथ-साथ तरह-तरह पकवान भी खाने के मौका मिलता है।

Holi Special: घर पर बनाएं टेस्टी मावे की गुझिया, जानें पूरी रेसिपी
X

होली का त्योहार लगभग सभी को पसंद होता है। रंगो के त्योहार होली पर रंग खेलने के साथ-साथ तरह-तरह पकवान भी खाने के मौका मिलता है।

होली पर सभी लोग तरह-तरह लजीज पकवान बनाते हैं। ऐसे में सबके घरों में मावे की गुझिया जरूर मिलती है। आप भी घर पर मावे की टेस्टी गुझिया बना सकते हैं। जानिए रेसिपी-

'गुझिया के भरावन' के लिए सामग्री

  • मावा- 400 ग्राम
  • सूजी- 100 ग्राम
  • घी- 2 टेबल स्पून
  • चीनी- 400 ग्राम
  • काजू- 100 ग्राम
  • किशमिश- 50 ग्राम
  • छोटी इलाइची- 7-8
  • सूखा नारियल- 100 ग्राम

ऐसे तैयार करें भरावन

  • गुझिया का भरावन बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में मावा डालकर इसे हल्का भूरा होने तक अच्छे से भून लें।
  • इसके बाद कढ़ाई में घी और सूजी डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें और एक प्लेट में निकाल लें।
  • अब चीनी को पीसकर सूखे मेवे काटकर तैयार कर लें।
  • इसके बाद मावा, सूजी, चीनी और मेवों को अच्छी तरह मिला लें।
  • इस तरह तैयार है गुझिया का भरावन।

Holi Special: घर पर मिनटों में ऐसे बनाएं होली के लिए स्पेशल भांग

'गुझिया के आटे' के लिए सामग्री

  • मैदा- 500 ग्राम (4 कप)
  • दूध या दही- 50 ग्राम (1/4 कप)
  • घी- 125 ग्राम (2/3 कप)
  • रिफाइंड- गुझिया तलने के लिए

ऐसे बनाएं

  • गुझिया बनाने के लिए सबसे पहले गुझिया का आटा तैयार करेंगे।
  • इसके लिए मैदे में पिघला घी, दूध या दही डालकर पानी की मदद से कड़ा आटा गूंथें।
  • इसके बाद आटे को आधे घंटे के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें।
  • आधे घंटे बाद आटे को मसल कर मुलायम करें।
  • इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें गीले कपड़े से ढककर रखें।
  • लोइयों को छोटी पूरी बेल कर इसमें भरावन भरकर किनारों से मोड़ते हुए गुझिया काट लें।
  • इसके बाद मोटे तले की कढ़ाई में घी गर्म करके गुझिया तलें।
  • अलट-पलट कर गुझिया को हल्का ब्राउन होने तक तलते रहें।
  • इस तरह तैयार है टेस्टी गर्मा-गरम गुझिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story