आप ऑफिस में करते हैं लंबी शिफ्ट, तो हो जाएं सतर्क
यह स्ट्रोक व हार्ट फेल्योर को बढ़ाने का काम करता है।

ऑफिस में कई घंटों तक लगातार काम करने पर आपको गंभीर समस्या हो सकता है। बता दे लंबे समय तक लगातार काम करने से दिल की धड़कन के अनियमित होने का खतरा बढ़ जाता है।
बताते चले कि इस अवस्था को आट्रियल फाइब्रलेशन कहा जाता है। यह स्ट्रोक व हार्ट फेल्योर को बढ़ाने का काम करता है। ए
क रिसर्च में ये दावा किया गया है कि जो लोग एक सप्ताह में करीब 35 से 40 घंटे काम करते हैं उनकी तुलना में करीब 55 घंटे काम करने वालों में आट्रियल फाइब्रलेशन के होने की संभावना काफी हद तक बड़ जाती है।
इसे भी पढ़ें- खुलासा! इस जीन से खराब होता है इंसान का मूड
लंदन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मिका किविमाकी ने कहा है कि जो लोग ऑफिस में लगातार कई घंटो तक काम करते है उन लोगों में अतिरिक्त 40 फीसदी जोखिम बढ़ना एक गंभीर खतरा है।
जिन्हें पहले ही दूसरे कारकों जैसे ज्यादा उम्र, पुरुष, मधुमेह, उच्च रक्त चाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, मोटापा धूम्रपान और शारीरिक गतिविधि नहीं करने से दिल के रोगों का ज्यादा खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें- अदरक के 7 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
जिसके बाद मिका किविमाकी ने कहा कि यह उन प्रक्रियाओं में से एक हो सकता है जिसे पहले के अध्ययनों में लंबे समय तक काम करने वालों में स्ट्रोक के खतरे की संभावना बताई गई है। इस शोध का प्रकाशन 'यूरोपियन हार्ट जनरल' में किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App