यहां मिलता है 17 तरह के गोलगप्पों का टेस्ट
यदि कोलकाता जाने का प्लान बना रह हैं तो यहां पर जाकर इन पुचकों को खाना न भूलें।

नई दिल्ली. यूं तो दिल्ली शहर में चाट-पकौड़े की दुकान हर नुक्कड़-गली-चौराहे पर मिल जाती है। लेकिन एक ऐसी चीज भी है जिसे दिल्ली वाले बड़े ही चाव के साथ खाते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं गोलगप्पों की। दिल्ली में ज्यादा से ज्यादा आप कुल मिलाकर 5 या 10 अलग-अलग तरह के गलगप्पों का स्वाद चख सकते हैंष लेकिन आज हम आपको बता रहे ैहं एक ऐसी जगह जहां आपको 5-10 के बजाय पूरे 17 तरह के गोलगप्पों का स्वाद चखने को मिलेगा। पुचका के नाम से गोलगप्पे को मुंबई के अलावा कोलकाता में भी जाना जाता है।
कोलकाता की अलीपुर रोड की एक गली में इस स्वाद मिलता है। और भी कई तरह की अलग-अलग वैराइटी भी हैं यहां एक दुकान है जिसपर आपको गोलगप्पों 17 स्वाद मिलेंगे जिसमें से चॉकलेट पुचका यहां की खासियत है।
हेल्थ
इस शॉप पर मिलने वाले पुचकों का पानी मिनरल वॉटर से बना होता है जो पूरी तरह से हाइजीनिक होता है। यहां आने वाले ज्यादातर लोग उनके यहां लगभग रोज ही आते हैं और हर रोज एक नई वैराइटी का पुचका ट्राई करते हैं।
वैरायटी
यहां पर मिलने वाले फुचकों में घुघनी फुचका, रॉकेट पुचका, आलू दम पुचका, दही पुचका, बुलेट पुचका, पकौड़ी पुचका, शेजवान पुचका, चना मसाला पुचका, टमाटर चाट पुचका मेन हैं और इसी के साथ यहां पर आपको तीन तरह का पानी भी चखने को मिलेगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App