घर पर जामुन से बनाएं टेस्टी कुल्फी, जानें रेसिपी
जामुन के फ्लेवर वाली कुल्फी शायद ही आपने पहले कभी खाई होगी। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको जामुन कुल्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस कुल्फी में जामुन का फ्लेवर नहीं रहेगा बल्कि पूरी कुल्फी ही जामुन से तैयार की जाएगी। जामुन की कुल्फी बनाना बहुत आसान है।

X
वीणा गुप्ता/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 July 2018 2:02 PM GMT
जामुन के फ्लेवर वाली कुल्फी शायद ही आपने पहले कभी खाई होगी। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको जामुन कुल्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस कुल्फी में जामुन का फ्लेवर नहीं रहेगा बल्कि पूरी कुल्फी ही जामुन से तैयार की जाएगी। जामुन की कुल्फी बनाना बहुत आसान है।
आप इसे घर पर ही आसानी से जामुन की कुल्फी बना सकती हैं। घर में बनी कुल्फी शुद्ध के साथ टेस्टी भी बनेगी और बच्चे इसे बहुत चाव से खाएंगे। जानें रेसिपी-
यह भी पढ़ें: बच्चों की कुछ स्पेशल खाने की फरमाइश पर जामुन से बनाएं कर्ड स्मूदी
स्वीट कुल्फी के लिए सामग्री
- पके हुए मुलायम जामुन: 250 ग्राम
- फुल क्रीम दूध: 1 लीटर
- मिल्क पावडर: 2 बड़े चम्मच
- पिसी चीनी: 3 बड़े चम्मच
- कटा पिस्ता: 1 बड़ा चम्मच
- रंग-बिरंगी पेठा चेरी: 1 बड़ा चम्मच
यह भी पढ़ें: घर पर ट्राई करें पनीर की ये स्पेशल सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
विधि
- जामुन धोकर पल्प निकाल लें।
- दूध को मोटे तले वाले बर्तन में उबालें और आधा रहने तक पकाएं।
- इसमें पिसी चीनी और मिल्क पावडर डालकर पकाएं।
- थोड़ा और गाढ़ा होने पर ठंडा करें।
- अब जामुन के गूदे का मिक्सी में पेस्ट बना लें।
- गाढ़े दूध को जामुन पेस्ट के साथ मिलाकर अच्छी तरह ब्लैंड करें।
- इसमें पेठा चेरी और आधा कटा पिस्ता डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- मिश्रण को कुल्फी के सांचों में भरें और 7-8 घंटे के लिए फ्रिजर में रखें।
- जमने पर कुल्फियां सांचों से निकालें, कटा पिस्ता बुरक कर सर्व करें।
प्रस्तुति- ओम प्रकाश गुप्ता
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story