Veg Burger Recipe: बच्चों के लिए घर पर तैयार करें वेज बर्गर, देखते ही मुंह में आएगा पानी

how to make veg burger recipe at home
X

वेज बर्गर बनाने का तरीका।

Veg Burger Recipe: वेज बर्गर रेस्टोरेंट्स में काफी डिमांड में रहता है। बच्चों के लिए वैसे ही स्वाद वाला बर्गर आप घर पर भी बना सकते हैं।

Veg Burger Recipe: आजकल बच्चे फास्ट फूड के नाम पर बाहर के बर्गर और पिज़्ज़ा ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन बाहर का खाना सेहत के लिए हमेशा अच्छा नहीं होता। ऐसे में अगर वही टेस्ट और मज़ा घर पर, वो भी हेल्दी तरीके से मिल जाए, तो बच्चों की खुशी दोगुनी हो जाती है। घर पर बना वेज बर्गर स्वाद के साथ पोषण का भी बेहतरीन विकल्प है।

घर का बना वेज बर्गर न सिर्फ साफ-सुथरा और सुरक्षित होता है, बल्कि इसमें आप बच्चों की पसंद की सब्जियां भी शामिल कर सकते हैं। कुरकुरी टिक्की, सॉफ्ट बन और चटनी-मेयोनीज़ का कॉम्बिनेशन बच्चों को इतना पसंद आता है कि वे देखते ही खाने के लिए मचल उठते हैं।

वेज बर्गर बनाने के लिए सामग्री

टिक्की के लिए

  • उबले आलू - 3
  • गाजर - 1/2 कप (कद्दूकस की हुई)
  • मटर - 1/2 कप (उबली हुई)
  • स्वीट कॉर्न - 1/4 कप
  • ब्रेड क्रम्ब्स - 1/2 कप
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 टीस्पून
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टीस्पून
  • गरम मसाला - 1/2 टीस्पून
  • तेल - तलने के लिए

बर्गर के लिए

  • बर्गर बन - 4
  • मेयोनीज़ - जरूरत अनुसारहरी चटनी - 2 टेबलस्पून
  • टमाटर स्लाइस - 1
  • प्याज स्लाइस - 1
  • पत्ता गोभी या लेट्यूस - कुछ पत्ते
  • बटर - जरूरत अनुसार

वेज बर्गर बनाने का तरीका

रेस्टोरेंट जैसे स्वाद वाला बर्गर आप घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए एक बड़े बाउल में उबले आलू, गाजर, मटर और स्वीट कॉर्न डालकर अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं।

सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर टिक्की का मिश्रण तैयार करें। अब हाथों से गोल या चपटी टिक्कियां बना लें। एक पैन में तेल गरम करें और टिक्कियों को धीमी आंच पर सुनहरा और क्रिस्प होने तक तल लें।

चाहें तो कम तेल में शैलो फ्राई भी कर सकते हैं। टिक्कियों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। बर्गर बन को बीच से काट लें और तवे पर हल्का बटर लगाकर सेक लें।

निचले हिस्से पर मेयोनीज़ और हरी चटनी लगाएं। अब उस पर लेट्यूस, तैयार टिक्की, प्याज और टमाटर स्लाइस रखें। ऊपर से फिर थोड़ा मेयोनीज़ लगाकर बन का ऊपरी हिस्सा रख दें।

गरमागरम वेज बर्गर को टोमैटो सॉस या फ्रेंच फ्राइज के साथ परोसें। यह बच्चों के टिफिन, बर्थडे पार्टी या वीकेंड स्नैक के लिए एक परफेक्ट डिश है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story