Premature Grey Hair: आजकल कम उम्र में ही बालों का सफेद होना आम समस्या बनता जा रहा है। 25-30 की उम्र में ही सिर पर झांकते सफेद बाल न सिर्फ लुक को प्रभावित करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी कम कर सकते हैं। बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, गलत खानपान और प्रदूषण इसके बड़े कारण माने जाते हैं।
अच्छी बात यह है कि शुरुआती सफेद बालों को सही देखभाल और घरेलू उपायों की मदद से काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। अगर समय रहते ध्यान दिया जाए तो बालों की प्राकृतिक रंगत और मजबूती दोनों को बनाए रखा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे असरदार घरेलू नुस्खे जो सफेद बालों की समस्या में मददगार साबित हो सकते हैं।
सफेद बालों के लिए 6 घरेलू उपाय
आंवला: प्राकृतिक काला रंग बनाए रखने में मददगार
आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और मेलेनिन प्रोडक्शन को सपोर्ट करता है। आप आंवला पाउडर को नारियल तेल में गर्म करके बालों में लगा सकते हैं या आंवले का जूस नियमित पी सकते हैं।
करी पत्ता और नारियल तेल
करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकने में मदद करते हैं। नारियल तेल में कुछ करी पत्ते उबाल लें, ठंडा होने पर इसे जड़ों में मसाज करें। हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।
मेहंदी और कॉफी पाउडर
मेहंदी प्राकृतिक हेयर कंडीशनर का काम करती है। इसमें थोड़ा कॉफी पाउडर मिलाकर लगाने से बालों को हल्का नैचुरल ब्राउन टोन मिलता है और सफेद बाल कम नजर आते हैं।
काला तिल का सेवन
आयुर्वेद के अनुसार काला तिल बालों के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। रोजाना एक चम्मच काला तिल खाने से फायदा मिल सकता है।
प्याज का रस
प्याज का रस बालों की ग्रोथ बढ़ाने और सफेद बालों की गति को कम करने में सहायक माना जाता है। इसे जड़ों में 20-30 मिनट लगाकर शैंपू से धो लें।
संतुलित आहार और तनाव नियंत्रण
सिर्फ बाहरी उपाय ही नहीं, अंदरूनी पोषण भी जरूरी है। विटामिन बी12, आयरन और प्रोटीन की कमी भी बालों के सफेद होने का कारण बन सकती है। हरी सब्जियां, दालें, नट्स और फल आहार में शामिल करें। साथ ही योग और मेडिटेशन से तनाव कम करें।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।











