Best Offbeat Hill Stations: गर्मियों की छुट्टियां आते ही ज्यादातर लोग पहाड़ों का रुख करते हैं, लेकिन Shimla और Manali जैसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन अब भीड़ से भर चुके हैं। लंबी ट्रैफिक लाइनें, महंगे होटल और शोर-शराबा छुट्टियों के मजे को फीका कर देते हैं। ऐसे में लोग अब ऐसी जगहों की तलाश में हैं, जहां सुकून, खूबसूरती और शांति तीनों मिल सकें।
अगर आप भी इस बार भीड़-भाड़ से दूर एक रिलैक्सिंग वेकेशन प्लान कर रहे हैं, तो भारत में कई ऐसे अनछुए हिल स्टेशन हैं, जो आपको नेचर के करीब ले जाएंगे। यहां न सिर्फ कम भीड़ होती है, बल्कि आप असली पहाड़ी सुकून का आनंद भी ले सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 खास हिल स्टेशन के बारे में।
5 ऑफबीट लोकेशन की कर सकते हैं विजिट
तीर्थन वैली - नेचर लवर्स के लिए जन्नत
हिमाचल प्रदेश में स्थित तीर्थन वैली अपनी शांत वादियों और साफ नदी के लिए जानी जाती है। यहां आप ट्रेकिंग, फिशिंग और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। यह जगह ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के करीब होने की वजह से एडवेंचर लवर्स के बीच भी लोकप्रिय है।
चोपता - मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया
उत्तराखंड का चोपता बेहद खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है। यहां की हरियाली, बर्फ से ढकी चोटियां और ट्रेकिंग रूट्स इसे खास बनाते हैं। तुंगनाथ ट्रेक यहां का मुख्य आकर्षण है।
Curd Onion Chutney: हर खाने का स्वाद बढ़ाएगी दही-प्याज की चटनी, मिनटों में तैयार होने वाली ये देसी रेसिपी
Body Odour in Summer: गर्मी में पसीने की बदबू परेशान करती है? जानें फ्रेश रहने के स्मार्ट तरीके
गर्मी का सुपर ड्रिंक: सत्तू की लस्सी से मिलेगी जबरदस्त एनर्जी! ठंडक और ताकत का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन
लैंसडाउन - सुकून भरी छुट्टियों के लिए परफेक्ट
लैंसडाउन एक छोटा और शांत हिल स्टेशन है, जहां आपको भीड़ बिल्कुल नहीं मिलेगी। यहां की ठंडी हवा, पुराने चर्च और पहाड़ी नजारे मन को सुकून देते हैं। यह जगह कपल्स और फैमिली ट्रिप के लिए बेहतरीन है।
ज़ीरो वैली - नॉर्थ ईस्ट की अनदेखी खूबसूरती
अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली अपनी हरियाली और सांस्कृतिक विविधता के लिए जानी जाती है। यहां की शांति और प्राकृतिक सुंदरता आपको शहर की भागदौड़ से दूर ले जाती है। यह जगह फोटोग्राफी और नेचर लवर्स के लिए परफेक्ट है।
मुनस्यारी - हिमालय का अनमोल रत्न
मुनस्यारी उत्तराखंड का एक छुपा हुआ रत्न है, जहां से हिमालय की खूबसूरत चोटियां दिखाई देती हैं। यहां का शांत माहौल और ठंडा मौसम गर्मियों में सुकून का एहसास कराता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।










