Aloo Sabudana Tikki: अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट भी हो और हल्का भी, तो आलू साबूदाना टिक्की एक शानदार विकल्प है। खासकर व्रत के दिनों में यह डिश काफी पसंद की जाती है, लेकिन अब यह रोज़ाना के नाश्ते में भी अपनी जगह बना चुकी है। बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट टिक्की का स्वाद हर किसी को भा जाता है।
आजकल लोग घर पर ही टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में आलू साबूदाना टिक्की एक ऐसी रेसिपी है, जो कम सामग्री में जल्दी तैयार हो जाती है और खाने में भी बेहद लाजवाब लगती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
आलू साबूदाना टिक्की बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप साबूदाना (भिगोया हुआ)
- 3-4 उबले हुए आलू
- 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 2 टेबलस्पून मूंगफली (भुनी और कुटी हुई)
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया
- 1 टीस्पून जीरा
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- तेल या घी तलने के लिए
आलू साबूदाना टिक्की बनाने का तरीका
आलू साबूदाना टिक्की बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले साबूदाना को 4-5 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें। ध्यान रखें कि पानी ज्यादा न हो, बस इतना हो कि साबूदाना फूल जाए और सॉफ्ट हो जाए।
तैयार साबूदाना को हाथ से दबाकर देखें, अगर वह आसानी से मैश हो जाए तो यह सही तरह से भीग चुका है। अब एक बड़े बाउल में उबले आलू को मैश करें और उसमें भीगा हुआ साबूदाना डालें।
Curd Onion Chutney: हर खाने का स्वाद बढ़ाएगी दही-प्याज की चटनी, मिनटों में तैयार होने वाली ये देसी रेसिपी
Body Odour in Summer: गर्मी में पसीने की बदबू परेशान करती है? जानें फ्रेश रहने के स्मार्ट तरीके
गर्मी का सुपर ड्रिंक: सत्तू की लस्सी से मिलेगी जबरदस्त एनर्जी! ठंडक और ताकत का है परफेक्ट कॉम्बिनेशन
इसके बाद हरी मिर्च, मूंगफली, हरा धनिया, जीरा और सेंधा नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को हाथों से छोटे-छोटे गोल आकार देकर टिक्की बना लें। एक कढ़ाई या तवा गर्म करें और उसमें तेल डालें।
अब तैयार टिक्की को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें या तलें। ध्यान रखें कि आंच ज्यादा तेज न हो, वरना टिक्की बाहर से जल सकती है और अंदर से कच्ची रह सकती है। गरमा-गरम आलू साबूदाना टिक्की को दही, हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ सर्व करें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)










