haribhoomi hindi news
भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (MR/Musician) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। संगीत में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है, जहां वे अपने टैलेंट के दम पर देश की सेवा कर सकते हैं।

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने अग्निवीर (MR/Musician) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। संगीत में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है, जहां वे अपने टैलेंट के दम पर देश की सेवा कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 26 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को:

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (कम से कम 50% अंक) होना जरूरी है
  • संगीत (Music) में अच्छी समझ और प्रैक्टिकल नॉलेज हो
  • सुर और ताल की पहचान करने की क्षमता हो
  • सुनी हुई धुन को पहचानकर दोहराने की क्षमता हो

म्यूजिकल स्किल जरूरी
उम्मीदवार के पास किसी न किसी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का ज्ञान होना चाहिए, जैसे:

  • कीबोर्ड
  • तबला
  • ड्रम
  • गिटार
  • बाँसुरी

एक या एक से अधिक इंस्ट्रूमेंट में अच्छी पकड़ होना जरूरी है, ताकि चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

सैलरी और फायदे
अग्निवीर योजना के तहत उम्मीदवारों को कई सुविधाएं मिलती हैं:

  • लगभग ₹48 लाख का फ्री जीवन बीमा
  • ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर ₹44 लाख तक मुआवजा + बीमा राशि
  • विकलांगता की स्थिति में ₹15 लाख से ₹44 लाख तक सहायता

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
इस भर्ती के लिए चयन कई चरणों में किया जाएगा:

  • Physical Fitness Test (PFT)
  • लिखित परीक्षा
  • म्यूजिक एबिलिटी टेस्ट
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

जरूरी सलाह
अगर आपको संगीत का शौक है और आप इसे करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए परफेक्ट है। आवेदन से पहले अपनी म्यूजिकल स्किल और फिटनेस दोनों पर ध्यान दें।

7