RCFL Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड (RCFL) ने ऑपरेटर (केमिकल) ट्रेनी के 188 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए
- बीएससी (रसायन विज्ञान) के साथ फिजिक्स विषय + NCVT से अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) ट्रेड
- केमिकल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में फुल-टाइम डिप्लोमा + 1 साल का BOAT ट्रेनिंग
- इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के साथ थ्योरी और प्रैक्टिकल डिप्लोमा (निर्धारित अंकों के साथ)
आयु सीमा और छूट
सामान्य वर्ग: अधिकतम 30 वर्ष
ओबीसी (NCL): 33 वर्ष
एससी/एसटी: 35 वर्ष
पूर्व सैनिक और 1984 दंगा पीड़ित परिवारों को: 5 साल की अतिरिक्त छूट
आवेदन शुल्क
- सामान्य / OBC / EWS: ₹700 + बैंक चार्ज + GST
- SC / ST / महिला / पूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा
- ऑनलाइन परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- स्किल टेस्ट
सैलरी और सुविधाएं
- ट्रेनिंग (6 महीने): ₹22,000 प्रति माह स्टाइपेंड
- मुफ्त हॉस्टल (शेयरिंग आधार पर)
- RCFL अस्पताल में चिकित सुविधा
ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को ग्रेड II (A6) में नियुक्त किया जाएगा, जिसमें वेतनमान ₹22,000 से ₹60,000 तक होगा। शुरुआती कुल मासिक वेतन लगभग ₹47,800 तक पहुंच सकता है।










