Logo
Priyanka Chopra ने 30 की उम्र में सक्सेफुल करियर के बाद भी बॉलीवुड से बनाई दूरी, हॉलीवुड में दोबारा शुरू किया करियर। अब 2027 में राजामौली की वरानासी से करेंगी वापसी।

Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में करियर शुरू करने के अनुभव को साझा किया। वैराइटी को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि, 30 साल की उम्र में करियर को फिर से शुरू करना बहुत डरावना था। बॉलीवुड में पहले से ही सफल होने के बावजूद, उन्होंने बड़ा कदम उठाया और फैसला किया कि वो अपने बॉलीवुड करियर को पीछे छोड़कर हॉलीवुड में नए अवसरों की तरफ बढ़ेंगी।

हॉलीवुड में की नई शुरुआत

Priyanka Chopra
Social Media

प्रियंका ने बताया कि जब उन्होंने हॉलीवुड में करियर शुरू किया, तो लोग अक्सर उनके बारे में पहले से राय बना लेते थे। लोग कहते थे, “आप अंग्रेजी अच्छी बोलती हैं,”। लोगो के दिमाग में प्रियंका को लेकर पहले ही छवि बन जाती थी। लेकिन उन्होंने ठाना लिया था कि वो स्टीरियोटाइप रोल नहीं करेंगी। उनका लक्ष्य था कि वो अलग-अलग देशों के कलाकारों के साथ काम करे और सीमाओं के परे जाकर दर्शकों तक पहुंचे।

हॉलीवुड में बनाई अलग पहचान

Priyanka Chopra
Social Media

प्रियंका ने टीवी शो Quantico से हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और बाद में Baywatch, The Matrix 4 जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया। अब वे Citadel, Heads of State, और The Bluff जैसी कई फिल्म और सीरिज में लीड रोल निभा रही हैं।

वरानासी से करेंगी बॉलीवुड में कमबैक

Priyanka Chopra
Social Media

प्रियंका अब 2027 में एस.एस. राजामौली की वरानासी से बॉलीवुड में लौट रही हैं। इस फिल्म में वो महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। ये फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

5379487