Logo
Rajma Pulao Recipe: राजमा पुलाव स्वाद से भरपूर एक डिनर रेसिपी है, जिसे आसानी से बनाया जा सकता है। इसका टेस्ट हर उम्र के लोग पसंद करते हैं।

Rajma Pulao Recipe: अगर रोज़-रोज़ के चावल और सब्ज़ी से मन ऊब गया है और कुछ टेस्टी, हेल्दी और पेट भर देने वाला बनाने का मन है, तो राजमा पुलाव एक परफेक्ट ऑप्शन है। पंजाबी स्वाद और खुशबू से भरपूर यह डिश लंच बॉक्स से लेकर फैमिली डिनर तक हर मौके पर खूब पसंद की जाती है।

राजमा प्रोटीन से भरपूर होता है और जब इसे खुशबूदार मसालों व चावल के साथ पकाया जाता है, तो स्वाद दोगुना हो जाता है। अच्छी बात यह है कि राजमा पुलाव बनाना मुश्किल नहीं है। सही तरीका अपनाएं तो घर पर ही होटल जैसा टेस्टी राजमा पुलाव तैयार किया जा सकता है।

राजमा पुलाव के लिए सामग्री

  • राजमा - 1 कप (रातभर भिगोया हुआ)
  • बासमती चावल - 11/2 कप
  • प्याज - 2 (पतले कटे हुए)
  • टमाटर - 2 (बारीक कटे)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (चीरी हुई)
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • तेज पत्ता - 1
  • दालचीनी - 1 छोटा टुकड़ा
  • लौंग - 3-4
  • इलायची - 2
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • घी या तेल - 2 बड़े चम्मच
  • पानी - आवश्यकता अनुसार
  • हरा धनिया - सजाने के लिए

राजमा पुलाव बनाने की विधि

राजमा उबालें
सबसे पहले भीगे हुए राजमा को धोकर प्रेशर कुकर में डालें। इसमें थोड़ा नमक और पानी डालकर 4-5 सीटी तक उबालें, जब तक राजमा पूरी तरह नरम न हो जाए। उबले राजमा को अलग रख दें।

चावल तैयार करें
बासमती चावल को 20-25 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इससे चावल लंबे और खिले-खिले बनते हैं।

मसालों का तड़का
कुकर या भारी तले की कढ़ाही में घी या तेल गर्म करें। इसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालें। खुशबू आने पर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

मसाला पकाएं
अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें। इसके बाद टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च और नमक मिलाकर मसाला तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न दिखने लगे।

राजमा और चावल मिलाएं
मसाले में उबला हुआ राजमा डालें और 2-3 मिनट चलाएं। अब भीगे हुए चावल डालकर हल्के हाथ से मिलाएं ताकि चावल टूटें नहीं।

पुलाव पकाएं
अब पानी डालें (चावल से लगभग डेढ़ गुना)। कुकर का ढक्कन बंद करें और 2 सीटी आने दें। गैस बंद कर 5 मिनट बाद ढक्कन खोलें। ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालें।

परोसने का तरीका
राजमा पुलाव को दही, बूंदी रायता या हरे सलाद के साथ परोसें। इसका स्वाद और भी लाजवाब लगेगा।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

5379487