Potato Cheese Frankie: स्ट्रीट-स्टाइल आलू चीज़ फ्रैंकी स्वाद में है लाजवाब, एक बार खाएंगे तो बार-बार मांगेंगे

Potato cheese frankie Recipe in hindi
X

आलू चीज़ फ्रैंकी बनाने का आसान तरीका।

Potato Cheese Frankie: पोटैटो चीज़ फ्रैंकी एक टेस्टी डिश है जो बच्चों को खूब पसंद आएगी। जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

Potato Cheese Frankie: स्वाद से भरपूर पोटैटो चीज़ सैंडविच को आप ब्रेकाफास्ट में बनाकर परोस सकते हैं। कुछ चटपटा और झटपट खाने की मांग कर रही है, तो आलू चीज़ फ्रैंकी एक परफेक्ट ऑप्शन है। मुंबई की गलियों से निकली यह फेमस स्ट्रीट फूड डिश अब हर घर की किचन में जगह बना चुकी है। नरम रोटी, मसालेदार आलू और पिघला हुआ चीज़ तीनों का कॉम्बिनेशन स्वाद को अगले लेवल पर ले जाता है।

खास बात यह है कि आलू चीज़ फ्रैंकी बनाने के लिए किसी खास सामग्री या ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती। बच्चों के टिफिन से लेकर वीकेंड स्नैक तक, यह रेसिपी हर मौके पर फिट बैठती है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान और परफेक्ट तरीका।

आलू चीज़ फ्रैंकी की सामग्री

  • उबले आलू - 4 मध्यम (मैश किए हुए)
  • मैदा या गेहूं की रोटी - 4
  • कद्दूकस किया हुआ चीज़ - 1 कप
  • बारीक कटा प्याज - 1 छोटा
  • शिमला मिर्च - 1/2 कप (बारीक कटी)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 चम्मच
  • चाट मसाला - 1/2 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • मक्खन या तेल - सेकने के लिए
  • हरी चटनी और टमाटर सॉस - जरूरत अनुसार

आलू चीज़ फ्रैंकी बनाने का तरीका

आलू की स्टफिंग तैयार करने की विधि

एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भूनें। अब कटे प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें। सब्जियां हल्की नरम हो जाएं तो इसमें मैश किए हुए आलू डाल दें। अब लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। स्टफिंग को 2-3 मिनट भूनकर गैस बंद कर दें।

रोटी या फ्रैंकी बेस तैयार करने का तरीका

तवे पर रोटी या मैदा की रोटी को हल्का सा सेक लें। ध्यान रखें कि रोटी ज्यादा कुरकुरी न हो, ताकि रोल करना आसान रहे। चाहें तो ऊपर से थोड़ा मक्खन भी लगा सकते हैं।

आलू चीज़ फ्रैंकी बनाने की फाइनल प्रोसेस

सेकी हुई रोटी पर पहले हरी चटनी और टमाटर सॉस फैलाएं। अब तैयार आलू की स्टफिंग रखें और ऊपर से भरपूर मात्रा में कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें। रोटी को धीरे-धीरे रोल करें। अब इस रोल को तवे पर हल्का सा सेंक लें, ताकि चीज़ अच्छे से पिघल जाए।

सर्व करने का तरीका

गरमागरम आलू चीज़ फ्रैंकी को आधा काटकर हरी चटनी या मेयोनीज़ के साथ परोसें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story