Skin Care With Potato: हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा हमेशा चमकता और हेल्दी दिखे, लेकिन धूप, प्रदूषण और गलत लाइफस्टाइल की वजह से स्किन की नेचुरल ग्लो धीरे-धीरे कम होने लगती है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट के बावजूद भी कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता। ऐसे में लोग आसान और असरदार घरेलू उपायों की तलाश करते हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि आपकी किचन में रखा साधारण सा आलू आपकी स्किन के लिए किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट से कम नहीं है। आलू में मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज त्वचा को साफ, निखरी और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
इन तरीकों से आलू का करें इस्तेमाल
आलू का रस
आलू का ताजा रस चेहरे पर लगाने से स्किन की टैनिंग कम होती है और रंगत निखरती है। इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। यह स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाता है।
आलू और नींबू का फेस पैक
आलू के रस में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर लगाने से दाग-धब्बे हल्के होते हैं। यह पैक स्किन को ब्राइट करने में मदद करता है और पिगमेंटेशन को कम करता है।
Beetroot Juice: ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार है चुकंदर का जूस, गर्मी में पीने के मिलेंगे 6 फायदे
Paneer Bhurji: होटल जैसे स्वाद वाली पनीर भुर्जी बनाएं, टेस्टी डिश सब करेंगे पसंद, जानें रेसिपी
Tulsi Plant Care: अप्रैल-मई में भी नहीं मुरझाएगी गमले की तुलसी! इस तरीके से करें प्लांट की केयर
Bael Fruit Benefits: समर सीजन का रामबाण फल है बेल! 5 गजब के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
आलू और शहद का मिश्रण
आलू के रस में शहद मिलाकर लगाने से स्किन को नमी मिलती है। यह ड्राई स्किन वालों के लिए बेहद फायदेमंद है और चेहरे को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है।
आलू के स्लाइस से मसाज
आलू के पतले स्लाइस काटकर सीधे चेहरे पर हल्के-हल्के रगड़ें। इससे डार्क सर्कल और सूजन कम होती है और स्किन को ठंडक मिलती है।
आलू और दही का फेस पैक
आलू के रस में दही मिलाकर लगाने से स्किन टाइट होती है और ग्लो बढ़ता है। यह पैक चेहरे को नेचुरल ब्राइटनेस देने में मदद करता है।
कैसे करें सही इस्तेमाल?
आलू का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करना बेहतर रहता है। ध्यान रखें कि इसे लगाने से पहले चेहरा साफ हो और किसी भी एलर्जी से बचने के लिए पहले पैच टेस्ट जरूर करें। नियमित उपयोग से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)










