haribhoomi hindi news
मध्यप्रदेश में आरटीई (RTE) के तहत मुफ्त स्कूल एडमिशन का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। MP RTE Lottery Result 2026 आज, 2 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा।

मध्यप्रदेश में आरटीई (RTE) के तहत मुफ्त स्कूल एडमिशन का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है।  एमपी आरटीई लॉटरी परिणाम 2026 आज, 2 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा।

मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (MPSEC) द्वारा जारी यह रिजल्ट उन अभिभावकों के लिए बेहद अहम है, जिन्होंने अपने बच्चों के लिए निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश के लिए आवेदन किया था।

2:15 बजे से कर सकेंगे चेक
रिजल्ट जारी होने के कुछ देर बाद यानी करीब 2:15 बजे से अभिभावक आधिकारिक पोर्टल rteportal.mp.gov.in पर जाकर अपने बच्चे के स्कूल अलॉटमेंट की जानकारी देख सकेंगे।
इसके अलावा, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भी स्कूल अलॉटमेंट की सूचना भेजी जाएगी।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले rteportal.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • MP RTE Lottery Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • मांगी गई जरूरी जानकारी भरें
  • अब अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लें और सुरक्षित रखें

3 अप्रैल से शुरू होगा एडमिशन प्रोसेस
रिजल्ट जारी होने के बाद 3 अप्रैल से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभिभावकों को तय तारीख के भीतर अलॉट किए गए स्कूल में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

अभिभावकों के लिए जरूरी निर्देश

  • तय समय में अलॉटेड स्कूल जरूर जाएं
  • अलॉटमेंट लेटर का प्रिंट साथ लेकर जाएं
  • जरूरी दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र साथ रखें
  • स्कूल द्वारा बताए गए सभी एडमिशन फॉर्मेलिटी पूरी करें

अगर आपने भी RTE के तहत आवेदन किया है, तो आज दोपहर अपना रिजल्ट जरूर चेक करें। यह आपके बच्चे के भविष्य के लिए बड़ा मौका हो सकता है।

7